• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा

43 दिन से जारी आंदोलन, मुंडन कराकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, भोपाल में CM हाउस घेराव की कोशिश, रोशनपुरा पर रोका

पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। बाद में चार अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस कमिश्नर से मिलने की अनुमति मि...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:58:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:54:59 PM (IST)
43 दिन से जारी आंदोलन,  मुंडन कराकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, भोपाल में CM हाउस घेराव की कोशिश, रोशनपुरा पर रोका
पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान दो अभ्यर्थियों ने मुंडन कराया। नईदुनिया।

HighLights

  1. सोमवार को अभ्यर्थियों ने सीएम आवास घेरने का प्रयास किया
  2. पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका
  3. प्रदर्शन के दौरान दो अभ्यर्थियों ने सड़क पर बैठकर मुंडन कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शिक्षक भर्ती 2023 वर्ग-1 के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों का नीलम पार्क में 43 दिन से आंदोलन जारी है। सोमवार को वे सड़क पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने रोशनपुरा चौराहा पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

इस दौरान दो अभ्यर्थियों ने विरोध स्वरूप मुंडन भी कराया। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद चार अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस कमिश्नर से मिलने की अनुमति दी गई।

24 अगस्त से जारी है आंदोलन

अभ्यर्थी प्रकाश चौधरी ने बताया कि वे 24 अगस्त से नीलम पार्क में गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री, पुलिस और शासन के अधिकारियों से कई बार मुलाकात के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इसके बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से सीधे मिलने का निर्णय लिया।


अनुमति लेकर वे नीलम पार्क से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

सड़क पर कराया मुंडन

अभ्यर्थियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मुंडन एक संस्कार है। तीन साल से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब लग रहा है कि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि तेज गर्मी में सड़क पर बैठे रहने के दौरान एक महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- शिक्षक पद वृद्धि आंदोलन का 43वां दिन: भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की भूख हड़ताल; अभ्यर्थी बोले- कुछ हुआ तो शिक्षा मंत्री जिम्मेदार

पदवृद्धि और द्वितीय काउंसिलिंग की मांग

ग्वालियर के अभ्यर्थी मनोज दंडोतिया ने दावा किया कि शिक्षक भर्ती 2023 के करीब 30 हजार अभ्यर्थी वेटिंग में हैं। उन्होंने पदवृद्धि के साथ द्वितीय काउंसिलिंग कराने की मांग की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन साल से उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है।

कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने की स्थिति में नहीं हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।