• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए सहायक प्राध्यापक का तीसरा चरण बढ़ाया आगे

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल मुख्य परीक्षा अगस्त अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके चलते मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को अपनी सहा...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 12:12:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 12:12:54 PM (IST)
यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए सहायक प्राध्यापक का तीसरा चरण बढ़ाया आगे
एमपीपीएससी ने आगे बढ़ाई परीक्षा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमपीपीएससी ने 4 अक्टूबर को रखी परीक्षा, आवेदन के लिए दोबारा खोली लिंक
  2. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल मुख्य परीक्षा अगस्त अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है
  3. इसके चलते एमपीपीएससी ने अपनी सहायक प्राध्यापक 2025 परीक्षा में बदलाव कर दिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल मुख्य परीक्षा अगस्त अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके चलते मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को अपनी सहायक प्राध्यापक 2025 परीक्षा में बदलाव कर दिया है। सोमवार को तीसरे चरण की परीक्षा को रिशेड्यूल कर दी है।

आगे बढ़ाते हुए आयोग ने परीक्षा को 4 अक्टूबर को करवाने का फैसला लिया है। साथ ही इन विषयों में आवेदन के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। पंजीयन मंगलवार 28 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किए जा सकेंगे।


आयोग ने सहायक प्राध्यापक 2025 के तीसरे चरण की परीक्षा 30 अगस्त को रखी थी, जिसमें भौतकशास्त्र (120), रसायनशास्त्र (116), गणित (107), बाटनी (125), इतिहास (57) पद रखे गए है। मगर इन्हीं तारीख में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 21 से 30 अगस्त के बीच होना है। इसके चलते आयोग को अपनी परीक्षाओं में फेरबदल करना पड़ा है। सोमवार को परीक्षा आगे बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

साथ ही अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की दोबारा प्रक्रिया रखी गई है। 28 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अभ्यर्थी फार्म जमा कर सकेंगे। फिर 16 से 22 अगस्त तक तीन हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। जबकि 23 अगस्त से 9 सितंबर के बीच अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा। अधिकारियों के मुताबिक ईडब्ल्यूएस वर्ग में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 2026-27 सत्र में जारी प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

4 अक्टूबर को दो सत्र में परीक्षा होगी, जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच सामान्य अध्ययन और दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच विषय आधारित प्रश्न पत्र होंगे। आयोग के अधिकारी डा. रवींद्र पंचभाई का कहना है कि दोनों परीक्षाएं प्रभावित न हो इसके लिए आयोग ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा का शेड्यूल बदला है।

naidunia_image

MPPSC: सहायक प्राध्यापक के 417 पदों के लिए 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 45 से ज्यादा सेंटर बनाए