• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

शल्य क्रिया विशेषज्ञ के 251 में से 183 पदों अभी रिक्त, एमपीपीएससी ने जारी की 68 चयनित अभ्यर्थियों की सूची

यह भर्ती प्रक्रिया करीब दो साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी अधिकांश पद खाली रह गए हैं। आयोग ने चयनित 68 उम्मीदवारों की अंतिम सूची अपन...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 08:16:31 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 08:16:31 AM (IST)
शल्य क्रिया विशेषज्ञ के 251 में से 183 पदों अभी रिक्त, एमपीपीएससी ने जारी की 68 चयनित अभ्यर्थियों की सूची
एमपीपीएससी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमपीपीएससी ने शल्य क्रिया विशेषज्ञ (सर्जरी स्पेशलिस्ट) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है
  2. यह भर्ती प्रक्रिया करीब दो साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी अधिकांश पद खाली रह गए हैं
  3. आयोग ने चयनित 68 उम्मीदवारों की अंतिम सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शल्य क्रिया विशेषज्ञ (सर्जरी स्पेशलिस्ट) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया करीब दो साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी अधिकांश पद खाली रह गए हैं। आयोग ने चयनित 68 उम्मीदवारों की अंतिम सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

आयोग ने 24 जुलाई 2024 को 280 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला। इनमें सामान्य वर्ग के 68, अनुसूचित जाति (एससी) के 51, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 67, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 59 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 35 पद शामिल थे। इनमें महिलाओं के लिए 98 पद आरक्षित रखे गए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की तुलना में आवेदन काफी कम आए।


पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार पिछले वर्ष जुलाई में ही पूरे कर लिए गए थे, लेकिन अंतिम परिणाम आने में लगभग एक वर्ष का समय लग गया। 251 में से 173 पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलना बताया है। दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित 17 पदों में से सिर्फ एक पद पर ही चयन हो पाया। शेष 16 पदों में से 10 सामान्य वर्ग के थे, जिन्हें मुख्य चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया। इसके बावजूद 183 पद रिक्त रह गए। आयोग ने सिर्फ 68 उम्मीदवारों का चयन किया है।

डीईटी का रिजल्ट घोषित, एक बोनस अंक मिला

इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने डाक्टोरल एंट्रेंस टेस्ट (डीईटी) 2026 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया है। 55 फीसद उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए है। अगले कुछ दिनों में विभाग इन विषयों में रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (आरएसी) की बैठक रखेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।21 जून को डीएवीवी ने डीईटी परीक्षा करवाई गई थी। एप्लाइड केमेस्ट्री, एप्लाइड मैथ्स, एप्लाइड फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी, ट्राइबल स्टडी, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन तथा इंस्ट्रूमेंटेशन सहित 11 विषय थे। 284 में से 240 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने प्रावधिक उत्तरकुंजी जारी की, जिसमें पांच प्रश्नों पर 9 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज की गई।

चार प्रश्नों की शिकायतों को निरस्त कर दिया। एक प्रश्न का जवाब गलत होने पर विश्वविद्यालय ने एक-एक बोनस अंक देने का फैसला किया। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद विश्वविद्यालय ने रिजल्ट जारी कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक 30 शोध मार्गदर्शकों के अंतर्गत उपलब्ध 120 से अधिक सीटें है।

MPPSC: सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में 40 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, पूछे गए संविधान और जीके से जुड़े सवाल