बिहार में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए 45 हजार पदों पर निकली वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बजट सत्र के दौरान शिक्षा विभाग में परिचारी (Attendant) ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 04:12:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 04:12:33 PM (IST)
बिहार में सरकारी नौकरी की बंपर भर्तीHighLights
- शिक्षा विभाग में 45,000 परिचारी और 935 अफसरों की होगी बहाली
- 10वीं पास युवाओं को मौका, BSSC करेगा लिखित परीक्षा का आयोजन
- 18 से 37 वर्ष के बीच के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, मिलेगी छूट
एजुकेशन डेस्क। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बजट सत्र के दौरान शिक्षा विभाग में परिचारी (Attendant) के 45,000 रिक्त पदों को भरने का एलान किया है। इस विशाल भर्ती प्रक्रिया को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से स्कूलों और कार्यालयों की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका
परिचारी यानी कि अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद सरल रखी गई है। अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। पात्रता से जुड़ी विस्तृत और नवीनतम जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साझा की जाएगी।
लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
परिचारी पदों पर चयन के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे, उन्हें अगले चरण यानी 'डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन' (दस्तावेज सत्यापन) प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इन चरणों के पूरा होने के बाद आयोग फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इस लिस्ट में जगह बनाने वाले सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
पदाधिकारी के पदों पर भी होगी भर्ती
शिक्षा विभाग केवल निचले स्तर पर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी मजबूती लाने की तैयारी में है। परिचारी के 45 हजार पदों के अलावा, विभाग में पदाधिकारी के 935 रिक्त पदों पर भी अलग से भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के लिए योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य सूचनाएं विभाग द्वारा अलग से प्रकाशित की जाएंगी।