Government Job Alert: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 31 मार्च तक मौका
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने का समय बढ़ा दिया गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 10:45:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 10:45:54 PM (IST)
बीएसएनएल में नौकरी नईदुनिया डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने का समय बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले निर्धारित सात मार्च की जगह 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अभी तैयार नहीं हैं, वे उन्हें तैयार कर समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए भी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
कौन कर सकता है आवेदन
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम ऑपरेशंस) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की फुल टाइम डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना आवश्यक है।
फाइनेंस पद के लिए योग्यता
फाइनेंस में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए आवेदकों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है, इसलिए फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुल्क जमा करना आवश्यक होगा।