CSIR UGC NET June 2026 के लिए आवेदन शुरू, 19 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म, जानिए एग्जाम डेट और फीस से जुड़ी पूरी डिटेल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 03:52:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 03:52:36 PM (IST)
CSIR UGC NET June 2026 के लिए आवेदन शुरूHighLights
- CSIR UGC NET June 2026 के लिए आवेदन शुरू
- 19 जून तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म
- परीक्षा 17 और 18 जुलाई को होगी आयोजित
एजुकेशन डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून तय की गई है। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
कितनी है आवेदन फीस?
परीक्षा में आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये फीस देनी होगी। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 325 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
कब होगी परीक्षा?
CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर किया हो। अंतिम वर्ष या स्नातकोत्तर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।