High Court Recruitment 2026: ड्राइवर से लेकर क्लर्क तक कई पदों पर आवेदन शुरू, क्या है योग्यता और फीस
हाई कोर्ट में नौकरी करना केवल नौकरी नहीं बल्कि सम्मान और प्रतिष्ठा से भी जुड़ा होता है। आपको भी उच्च न्यायालय में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 07:03:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 07:03:11 PM (IST)
High Court Recruitment 2026, AI Generated Imageएजुकेशन डेस्क। हाई कोर्ट में नौकरी करना केवल नौकरी नहीं बल्कि सम्मान और प्रतिष्ठा से भी जुड़ा होता है। आपको भी उच्च न्यायालय में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर योग्य उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन की समय सीमा और पदों का विवरण
एप्लिकेशन की विंडो 28 मार्च को बंद होगी। तब तक आप किसी भी समय फॉर्म भर सकते हैं। हाई कोर्ट ड्राइवर, क्लर्क के लिए योग्यता स्टेनोग्राफर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ तीन साल का अनुभव स्टेनो टाइपिस्ट, जज राइटर या स्टेनोग्राफर के रूप में काम किया हो। कैंडिडेट को 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश स्टेनोग्राफी और ट्रांसक्रिप्शन आता हो।
शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी मापदंड
क्लर्क/प्रूफ रीडर- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो। ड्राइवर- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की होनी चाहिए। इसके साथ लाइट मोटर व्हीकल चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए या हैवी व्हीकल ड्राइविंग का तीन साल का अनुभव हो।
आयु सीमा में विशेष छूट
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, ओबीसी की उम्र 18 से 50 वर्ष तक मान्य होगी। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी की उम्र 18 से 50 वर्ष तक रखी गई है। ऐसे में इस भर्ती में 50 साल की उम्र के लोग भी अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा हिमाचल प्रदेश की इस भर्ती में अप्लाई करते समय अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा। फीस एक बार भरने के बाद यह किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- MP के स्कूलों से शुरू होगा कैंसर से बचाव का अभियान, छात्राओं को HPV वैक्सीन लगाने की तैयारी