• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंक में 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

IBPS ने क्लर्क भर्ती के 11,403 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार अब समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 04:31:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 04:31:21 PM (IST)
IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंक में 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सुनहरा अवसर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. IBPS Clerk भर्ती में कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
  2. आवेदन की अंतिम तारीख अब 28 अगस्त निर्धारित की गई।
  3. उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए।

करियर डेस्क। बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के 11,403 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

किसी वजह से फॉर्म भरने से चूक गए उम्मीदवार अब 28 अगस्त तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


पदों का श्रेणीवार विवरण

इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क के कुल 11,403 पद भरे जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है:

  • अनारक्षित (General): 4,740 पद
  • ओबीसी (OBC): 2,815 पद
  • एससी (SC): 1,910 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 996 पद
  • एसटी (ST): 942 पद

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

उम्र: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु में छूट: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में राहत दी जाएगी। इसके तहत एससी व एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को 10 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: आवेदक के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) का होना अनिवार्य है।

परीक्षा का पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो दो चरणों में होगी:

प्रारंभिक परीक्षा: इस पेपर में 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें इंग्लिश, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े सवाल शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा: प्रीलिम्स पास करने वाले शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को मुख्य (Mains) परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।

आवेदन शुल्क (रजिस्ट्रेशन फीस)

  • एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये तय की गई है।
  • अन्य सभी वर्गों (General/OBC/EWS) के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 850 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- अटल करियर निर्माण योजना: छत्तीसगढ़ में 1,000 स्टूडेंट्स को मिलेगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग और कक्षा 6 में मुफ्त प्रवेश मिलेगा