• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

Post Office Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 23,757 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 02:58:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 02:58:35 PM (IST)
Post Office Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 23,757 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती

HighLights

  1. भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा
  2. वन टाइम पंजीकरण 31 अगस्त से शुरू होगा
  3. सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का अवसर है। विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS Vacancy 2026) के 23,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

कब करना होगा पंजीकरण और आवेदन

वन टाइम पंजीकरण 31 अगस्त से 19 सितंबर तक होगा। आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया दो से 21 सितंबर तक चलेगी। एक उम्मीदवार केवल एक बार पंजीकरण कर सकेगा। आवेदन में हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य वर्गों के लिए शुल्क नहीं है।


कौन कर सकता है आवेदन

प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल शशिकांत जैन के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST को पांच, OBC को तीन और PWBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। EWS को आयु में छूट नहीं है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी पास होना जरूरी है। स्थानीय भाषा 10वीं तक पढ़ी होनी चाहिए। कंप्यूटर और साइकिल चलाना भी आना चाहिए।

BPM, ABPM और डाक सेवक का काम

BPM को शाखा का संचालन, डाक व IPPB सेवाएं, ग्राहकों को जानकारी और डाक वितरण देखना होगा। ABPM डाक टिकट-स्टेशनरी बिक्री, डाक वितरण, IPPB लेन-देन और BPM की सहायता करेगा। डाक सेवक को पोस्ट, सॉर्टिंग व डिलीवरी सेंटर तक डाक, पार्सल और मेल बैग पहुंचाने होंगे। GDS को रोज चार से पांच घंटे काम करना होगा और आजीविका के लिए आय का दूसरा साधन होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

चयन 10वीं के अंकों के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन में संबंधित यूनिट कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, PWBD/EWS/ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र और सरकारी अस्पताल का मेडिकल प्रमाणपत्र देना होगा। आवेदन indiapost.gov.in पर किया जाएगा।