
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक प्राध्यापक 2024 के लिए साक्षात्कार करवाने में लगी है। जून में दो विषय में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है, जिसमें 4 जून को संस्कृत प्राच्य और 22 जून को इतिहास विषय शामिल है।
खास बात यह है कि इतिहास विषय में रिक्त पदों की संख्या अधिक है। इसके चलते दस से पंद्रह दिनों के भीतर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग के मुताबिक इतिहास विषय में चयनित उम्मीदवार 16 जून से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ने पिछले साल 1 जून को सहायक प्राध्यापक 2024 के अंतर्गत इतिहास विषय की परीक्षा करवाई। 97 पदों के लिए एक हजार से ज्यादा उम्मीदवार सम्मिलित हुए। 97 में से 10 सामान्य, 14 एससी, 23 एसटी, 37 ओबीसी, 13 ईडब्ल्यूएस पद रखे गए। 27 अक्टूबर 2025 को आयोग ने दो भाग में रिजल्ट निकाला।
368 मुख्य और 137 प्रावधिक भाग में उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब आठ महीने बीतने के बाद आयोग ने इतिहास विषय में साक्षात्कार रखे है। 21 उम्मीदवार को अयोग्य माना है, जिसमें 4 अभ्यर्थियों की डिग्री का टाइटल भिन्न होने से प्रक्रिया के बाहर किया गया है। आयोग के मुताबिक 22 जून से साक्षात्कार रखे गए है। पंद्रह दिनों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद रिजल्ट निकालेंगे।
जून में संस्कृत प्राच्य विषय में भी साक्षात्कार रखे है। महज 2 रिक्त पद पर नियुक्तियां की जाएगी। 4 जून को होने वाले साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को सोमवार से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी, जिसमें आयोग कार्यालय पर सुबह 9.30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।