जीवाजी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, बीबीए-बीसीए सहित कई पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को राहत
जीवाजी विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीसीए, बीटीएम तथा बीएचएम एंड सीटी द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी पुरानी योजना) परीक्षा में शामिल होने वाले एसओएस के भूतपूर्व ए ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 31 May 2026 04:03:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 04:05:14 PM (IST)
जीवाजी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि (फाइल फोटो)HighLights
- जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी राहत
- द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की तारीखें बढ़ीं
- 1 जून तक जमा कर सकेंगे परीक्षा आवेदन पत्र
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीसीए, बीटीएम तथा बीएचएम एंड सीटी द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी पुरानी योजना) परीक्षा में शामिल होने वाले एसओएस के भूतपूर्व एवं एटीकेटी विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा आवेदन पत्र भरने की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं।
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी नियमित शुल्क के साथ 1 जून 2026 तक परीक्षा आवेदन पत्र अपने अध्ययनशाला या कालेज में जमा कर सकेंगे। इसके बाद 2 जून तक 500 रुपये, 3 जून तक 1000 रुपये और 4 जून तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
कॉलेजों को सत्यापन के बाद आवेदन 5 जून तक विश्वविद्यालय कार्यालय भेजना होगा।बीबीए, बीसीए, बीटीएम तथा बीएचएम एंड सीटी द्वितीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों के लिए कुल परीक्षा शुल्क 2312 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एक विषय की एटीकेटी वाले विद्यार्थियों को 958 रुपये जमा करने होंगे।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में AI का खौफनाक खेल, छात्र की न्यूड फोटो बनाकर मांगी 1 लाख की फिरौती
पंजीयन के बिना नहीं स्वीकार किया जाएगा फॉर्म
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में पंजीयन के बिना किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। कॉलेजों और अध्ययनशालाओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि एबीसी आईडी का सत्यापन किए बिना परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय को अग्रेषित न करें। आवेदन पत्र के साथ एबीसी आईडी की कंप्यूटर जनित प्रति संलग्न करना भी अनिवार्य रहेगा।