• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

CAREER GUIDANCE: 12वीं के बाद करियर में चाहिए हाई सैलरी और शानदार ग्रोथ? पेट्रोलियम इंजीनियर बनकर संवारें अपना भविष्य

पेट्रोलियम इंजीनियर आपके लिए सबसे बेहतरीन और हाई-पेइंग विकल्पों में से एक साबित हो सकता है।

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 03:26:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 03:28:13 PM (IST)
CAREER GUIDANCE: 12वीं के बाद करियर में चाहिए हाई सैलरी और शानदार ग्रोथ? पेट्रोलियम इंजीनियर बनकर संवारें अपना भविष्य
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. 12वीं साइंस के बाद करें 4 साल का बीटेक कोर्स
  2. केमिकल इंजीनियरिंग के जरिए भी इस फील्ड में एंट्री मुमकिन
  3. दिग्गज कंपनियों में नौकरियों के साथ मिलेंगे लाखों के पैकेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से पढ़ाई करने वाले छात्रों के सामने अक्सर इंजीनियरिंग के पारंपरिक विकल्प ही आते हैं। लेकिन यदि आप लीक से हटकर एक ऐसे करियर की तलाश में हैं, जिसमें शुरुआत से ही शानदार सैलरी पैकेज और बेहतरीन करियर ग्रोथ मिले, तो पेट्रोलियम इंजीनियर आपके लिए सबसे बेहतरीन और हाई-पेइंग विकल्पों में से एक साबित हो सकता है।

क्या होता है एक पेट्रोलियम इंजीनियर का काम?

पेट्रोलियम इंजीनियर का मुख्य काम जमीन के नीचे छिपे तेल और गैस के भंडारों की पहचान करना, उनका सुरक्षित उत्पादन बढ़ाना और आधुनिक तकनीकों की मदद से इन प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना होता है। इसके तहत कार्य प्रकृति के आधार पर कई विशेष प्रोफाइल होते हैं।


  • रिजवायर इंजीनियर: इनका काम आधुनिक तकनीकों से जमीन के नीचे के भंडारों का विश्लेषण करना होता है। सरल शब्दों में, ये पता लगाते हैं कि किस स्थान पर कितना तेल या गैस मौजूद है।
  • अड्रिलिंग इंजीनियर : तेल और गैस को सुरक्षित तरीके से जमीन से बाहर निकालने के लिए पूरी प्लानिंग, डिजाइनिंग और ड्रिलिंग प्रक्रिया को अंजाम देना इनका काम होता है।
  • अप्रोडक्शन इंजीनियर : कुओं से तेल और गैस का प्रवाह सही बनाए रखना, उत्पादन की लागत को प्रबंधित करना और उपयोग होने वाले भारी उपकरणों की निगरानी करना इनकी जिम्मेदारी होती है।

12वीं के बाद कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

बीटेक/ बीई इन पेट्रोलियम इंजीनियरिंग (4 वर्षीय स्नातक कोर्स)

बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग (इसके बाद भी इस फील्ड में एंट्री मिल सकती है)

उच्च पदों और रिसर्च में जाने के लिए छात्र ग्रेजुएशन के बाद एमटेक इन पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और संबंधित विषयों में पीएचडी भी कर सकते हैं। डिग्री के साथ-साथ यदि आपके पास बेहतर प्राब्लम सरल्विंग, डेटा एनालिसिस और टीम वर्क जैसी जरूरी स्किल्स हैं, तो देश-विदेश की दिग्गज तेल कंपनियों जैसे ओएनजीसी, रिलायंस, आइओसीएल में लाखों के शुरुआती पैकेज पर आसानी से नौकरी मिल जाती है।