• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

मध्य प्रदेश में 2784 सरकारी नौकरियां, MPESB ने निकाली भर्ती; ये है आवेदन फॉर्म की लास्ट डेट

एमपीईएसबी ने कृषि विस्तार अधिकारी सहित 2784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अभ्यर्थी 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 2 अगस्त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 02:22:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 02:22:00 PM (IST)
मध्य प्रदेश में 2784 सरकारी नौकरियां, MPESB ने निकाली भर्ती; ये है आवेदन फॉर्म की लास्ट डेट
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2784 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
  2. आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई।
  3. परीक्षा दो अगस्त को आयोजित होगी।

एज्यूकेशन डेस्क। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2784 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 22 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।


महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 03 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2026
  • आवेदन में संशोधन प्रारंभ: 03 जुलाई 2026
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2026

2 अगस्त को होगी परीक्षा

अधिसूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

  • सामान्य एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में कुल 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों से होंगे। सफल उम्मीदवारों का चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें- भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका... पूर्व सैनिकों के लिए 7,220 पदों पर होगी सीधी भर्ती