• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

MPESB Group 3 Recruitment: एमपी सब इंजीनियर समेत 1700 पदों पर भर्ती शुरू, 12 सितंबर तक करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के अंतर्गत सब इंजीनियर, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 05:58:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 05:58:28 PM (IST)
MPESB Group 3 Recruitment: एमपी सब इंजीनियर समेत 1700 पदों पर भर्ती शुरू, 12 सितंबर तक करें आवेदन
एमपी सब इंजीनियर समेत 1700 पदों पर भर्ती शुरू

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में सब इंजीनियर व अन्य 1700 पदों पर निकली भर्ती
  2. 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
  3. 18 से 40 वर्ष के आईटीआई और डिप्लोमा धारक कर सकेंगे अप्लाई

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के अंतर्गत सब इंजीनियर, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,700 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि भरे गए फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 तय की गई है।


अक्टूबर में आयोजित होगी परीक्षा

मंडल द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे तय किया गया है।

श्रेणीवार सीटों का विवरण

इस भर्ती में कुल 1,700 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। श्रेणीवार सीटों का बंटवारा इस प्रकार है...

  • अनारक्षित (General): 628 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 426 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 254 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 246 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 146 पद

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य श्रेणी और अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये (पोर्टल शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग तय की गई हैं। संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI), इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री या अन्य निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार एमपीईएसबी के आधिकारिक पोर्टल (esb.mp.gov.in) पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं और आवेदन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक, एक लाख रुपये उड़ाए