• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

SBI में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी... PO के 1500 पदों पर भर्ती, सालाना वेतन 21.79 लाख तक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए कुल 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पदों पर भर...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 06:29:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 06:29:30 PM (IST)
SBI में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी... PO के 1500 पदों पर भर्ती, सालाना वेतन 21.79 लाख तक
SBI में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी

HighLights

  1. एसबीआई ने पीओ भर्ती 2026 के तहत 1500 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी
  2. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 8 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
  3. प्रारंभिक परीक्षा का संभावित आयोजन 1 और 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए कुल 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जुलाई तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in (पाठ्यानुसार: cbi.bank.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 18 जून 2026
आवेदन शुरू 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग जुलाई 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जुलाई 2026 का तीसरा/चौथा सप्ताह
प्रीलिम्स परीक्षा (संभावित) 1 और 2 अगस्त 2026
प्रीलिम्स परिणाम अगस्त/सितंबर 2026
मेंस कॉल लेटर अगस्त/सितंबर 2026
मेंस परीक्षा (संभावित) 12 सितंबर 2026
मेंस परिणाम सितंबर/अक्टूबर 2026
इंटरव्यू कॉल लेटर सितंबर/अक्टूबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर 2026
अंतिम परिणाम नवंबर/दिसंबर 2026

इतने पदों पर होगी भर्ती


एसबीआई ने कुल 1500 पदों का वर्गवार ब्योरा जारी किया है। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं। सामान्य वर्ग के लिए सबसे अधिक 588 पद हैं। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के लिए 390, अनुसूचित जाति के लिए 234, अनुसूचित जनजाति के लिए 144 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 144 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में 54 बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
परीक्षा का नाम एसबीआई पीओ 2026
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ)
कुल रिक्तियां 1500
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के समय अपनी डिग्री या उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: 1 अप्रैल 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। नियमानुसार आयुसीमा में छूट लागू है।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा और एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

प्रारंभिक परीक्षा: यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रीलिम्स में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी- ऑब्जेक्टिव टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट। इसमें रीजनिंग, डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा जैसे विषय शामिल होंगे। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में पत्र, ई-मेल या रिपोर्ट लेखन जैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।

वेतन: प्रारंभिक बेसिक पे- 48,480 रुपये

अनुमानित इन-हैंड सैलरी- 80,000 से 82,000 प्रतिमाह

वेतनमान- 48,480– 85,920 प्रतिमाह

इसके अलावा महंगाई भत्ता (डीए), हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), सिटी कंपन्सेटरी अलाउंस (सीसीए), मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट cbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • करेंट ओपनिंग विकल्प खोलें।
  • एसबीआई पीओ रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन को खोलकर ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फार्म जमा करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

बैंकिंग एक्सपर्ट अंकुर जैन के टिप्स: ऐसे मिलेगी परीक्षा में सफलता

बैंकिंग एक्सपर्ट अंकुर जैन बताते हैं कि किस तरह इस परीक्षा की तैयारी करके सफलता पा सकते हैं...

  • परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छी तरह समझकर ही तैयारी शुरू करें।
  • पिछले 4-5 वर्षों के प्रश्नपत्र समय सीमा में हल करें ताकि प्रश्नों का स्तर और पैटर्न समझ सकें।
  • प्रतिदिन एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और उसके परिणाम का गहराई से विश्लेषण करें।
  • जिन टॉपिक्स में बार-बार गलतियां हो रही हैं, उन्हें अतिरिक्त समय देकर मजबूत करें।
  • आसान प्रश्नों को पहले हल करें और किसी एक प्रश्न पर अधिक समय न लगाएं।
  • बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता के लिए बैंकिंग प्रणाली, मौद्रिक नीति, banking शब्दावली और पिछले छह महीनों के करेंट अफेयर्स का नियमित अध्ययन करें।
  • अंग्रेजी के लिए रोज एक रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और एक एडिटोरियल पढ़ने की आदत बनाएं।
  • क्लोज टेस्ट, एरर डिटेक्शन, सेंटेंस इंप्रूवमेंट और पैरा जंबल्स का नियमित अभ्यास करें।
  • प्रतिदिन 20-30 नए अंग्रेजी शब्द सीखें और उनका दोहराव करें।
  • गणित में परसेंटेज, रेशियो, प्रॉफिट और लॉस, इंटरेस्ट, टाइम एंड वर्क, टाइम-स्पीड-डिस्टेंस, एवरेज, डाटा इंटरप्रिटेशन और नंबर सीरीज जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दें।
  • रीजनिंग में पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, कोडिंग-डिकोडिंग, सिलोगिज़्म, इनइक्वालिटी, ब्लड रिलेशन, डायरेक्शन टेस्ट, ऑर्डर एंड रैंकिंग तथा अल्फान्यूमेरिकल सीरीज का नियमित अभ्यास करें।
  • पढ़ाई के दौरान महत्वपूर्ण सूत्र, ट्रिक्स और तथ्य शॉर्ट नोट्स में लिखते रहें ताकि रिवीजन आसान हो।
  • रोजाना 6-8 घंटे की पढ़ाई के साथ नियमित रिवीजन के लिए निश्चित समय निर्धारित करें।
  • केवल test देने पर नहीं, बल्कि अपनी गलतियों से सीखकर प्रदर्शन में लगातार सुधार करें।
  • बड़े लक्ष्य के बजाय रोजाना तय किए गए अध्ययन लक्ष्य समय पर पूरे करने की आदत विकसित करें।
  • सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक लेकिन यथार्थवादी सोच बनाए रखें।