सीहोर में चौकीदार के बेटे ने गणित में प्रदेश में किया टॉप, पिता बोले- मेहनत सफल हुई
सीहोर के चौकीदार के बेटे श्लोक प्रजापति ने 12वीं गणित में 98.6% अंक पाकर प्रदेश में टॉप किया। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 01:35:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 01:35:24 PM (IST)
श्लोक प्रजापति ने रोशन किया परिवार का नाम। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- श्लोक प्रजापति ने 12वीं गणित में प्रदेश में पहला स्थान
- 500 में से 493 अंक हासिल कर 98.6 प्रतिशत स्कोर
- चौकीदार पिता के बेटे ने मेहनत से सफलता पाई
सीहोर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के चौकीदार विनोद प्रजापति के बेटे श्लोक प्रजापति ने एक बार फिर जिले और परिवार का नाम रोशन कर दिया। श्लोक ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित संकाय से 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश की सूची में पहला स्थान बनाया है।
गौरतलब है कि श्लोक ने इससे पहले कक्षा 10वीं में भी प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब 12वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत और समर्पण से हासिल की जाती है।
बेटे की सफलता ने सार्थक की मेहनत
- श्लोक ने अपनी पढ़ाई नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर से पूरी की है। उनके पिता विनोद प्रजापति लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड में केयरटेकर के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की शिक्षा में उन्होंने कोई कमी नहीं आने दी।
- श्लोक की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिचितों ने इसे मेहनतकश परिवारों के बच्चों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।
- श्लोक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। वहीं उनके पिता विनोद प्रजापति ने कहा कि बेटे की सफलता ने वर्षों की मेहनत को सार्थक कर दिया।