SSC CGL 2026: इस हफ्ते जारी होगा सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन? यहां जानें पूरी डिटेल
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही सीजीएल 2026 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 04:28:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 04:28:22 PM (IST)
SSC CGL 2026: इस हफ्ते जारी होगा नोटिफिकेशन?HighLights
- SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है
- किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) पास युवा कर सकेंगे आवेदन
- आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना सभी के लिए अनिवार्य है
एजुकेशन डेस्क। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही सीजीएल 2026 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभाग तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है और कुछ ही दिनों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
पात्रता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PH) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
एसएससी ने विभिन्न वर्गों के लिए शुल्क संरचना इस प्रकार रखी है...
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹100 (ऑनलाइन भुगतान)।
- महिलाएं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PH): आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।
आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)
उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के मुख्य चरण निम्नलिखित हैं...
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- होम पेज पर 'Apply' बटन पर क्लिक करें और CGL 2026 लिंक का चयन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।