• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

12 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, निगेटिव मार्किंग होगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पहला चरण 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2025 की इस असिस्टेंट प्रोफ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 09:43:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 09:43:25 AM (IST)
12 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, निगेटिव मार्किंग होगी
एमपी पीएससी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 45 दिन के भीतर रिजल्ट, लेकिन इंटरव्यू इस साल होना संभव नहीं
  2. 6 विषयों के 148 पदों के लिए 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
  3. परीक्षा तीन चरणों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके बाद इंटरव्यू (साक्षात्कार) आयोजित किए जाएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पहला चरण 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2025 की इस असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 19 विषयों के 1239 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आयोग द्वारा यह परीक्षा तीन चरणों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके बाद इंटरव्यू (साक्षात्कार) आयोजित किए जाएंगे।

इस बार परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव निगेटिव मार्किंग के रूप में देखने को मिलेगा। पहले चरण में शामिल 6 विषयों के कुल 148 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा और कड़ी प्रतिस्पर्धा वाला रहेगा।


पहले चरण के विषय और पद

पहले चरण में जिन 6 विषयों के लिए परीक्षा हो रही है, उनमें पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • संस्कृत: 34 पद
  • योगिक साइंस: 3 पद
  • लॉ: 17 पद
  • जियोलॉजी: 10 पद
  • जियोग्राफी: 74 पद
  • फिज़ियोलॉजी: 10 पद

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

दूसरा चरण 2 अगस्त और तीसरा व अंतिम चरण 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी:

  • सुबह 10 से 11 बजे: सामान्य अध्ययन (First Paper)
  • दोपहर 1 से 4 बजे: संबंधित विषय (Second Paper)

अगले चरणों का शेड्यूल और पदों का गणित

अगले चरण में 2 अगस्त को इन विषयों के लिए होगी परीक्षा: अगले चरण में कुल पांच विषयों के 345 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भी दो शिफ्ट में होगी। इन पांच विषयों में सबसे ज्यादा 88 पद कॉमर्स विषय में हैं। इसके अलावा इंग्लिश में 56, हिंदी में 57, समाजशास्त्र में 71 और पॉलिटिकल साइंस में 73 पद शामिल हैं।

तीसरे चरण में शामिल होंगे ये विषय: तीसरे चरण के प्रमुख विषयों और उनके पदों की संख्या नीचे दी गई है:

  • फिजिक्स: 120 पद
  • इकोनॉमिक्स: 72 पद
  • कम्प्यूटर साइंस: 29 पद
  • गणित: 107 पद
  • जूलॉजी: 119 पद
  • बॉटनी: 125 पद
  • केमेस्ट्री: 116 पद
  • हिस्ट्री: 58 पद
  • इकोनॉमिक्स: 72 पद

28 साल में सिर्फ तीन बार, लेकिन चार साल में ही तीसरी वैकेंसी निकली

पीएससी ने हाल के दिनों में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी लगातार निकाली है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2022 से अब तक के चार वर्षों में ही पीएससी ने यह तीसरी बार असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी जारी की है। जबकि इससे पहले, वर्ष 1989 से 2017 तक के 28 वर्षों के लंबे अंतराल में सिर्फ 3 बार ही वैकेंसी आई थी।

इन चार वर्षों में आई तीन बार की वैकेंसी के जरिए कुल 4913 पद निकाले गए हैं। इंदौर सहित प्रदेशभर के 550 से ज्यादा शासकीय कॉलेजों में पहले 12 हजार 389 पद स्वीकृत थे, जिनमें से 5566 पद खाली चल रहे थे। अब नई नियुक्तियों में 4913 असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही 400 से ज्यादा स्पोर्ट्स ऑफिसर व लाइब्रेरियन के पद भी भरे जा रहे हैं। इस बंपर भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद पुराने कॉलेजों में बमुश्किल 200 पद ही खाली बचेंगे।

सहायक प्राध्यापक के लिए एमए हिन्दी जरूरी, उम्मीदवारों के पास हिन्दी अनुवाद व साहित्य होने से प्रक्रिया से किया बाहर