61 साल के Amir Khan संग 22 साल छोटी एक्ट्रेस की बनी जोड़ी! अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में नया ट्विस्ट
बॉलीवुड में चर्चा है कि आमिर खान (Amir Khan) बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगे। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 02:51:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 02:51:24 PM (IST)
आमिर खान निभा सकते हैं अश्नीर ग्रोवर का रोल (फोटो क्रेडिट- एक्स)HighLights
- श्रद्धा कपूर के लीड रोल में आने की खबर
- फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क जारी बताया गया
- राहुल मोदी कर सकते हैं फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क: इंडस्ट्री में इन दिनों आमिर खान (Amir Khan) की नई फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है। खबर है कि वह जल्द ही बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी ग्रोवर के जीवन और उनके करियर पर आधारित होगी।
आमिर खान निभा सकते हैं लीड रोल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज रहे अश्नीर ग्रोवर के किरदार के लिए आमिर खान को चुना गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है और उन्हें यह काफी पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी है।
![naidunia_image]()
श्रद्धा कपूर की एंट्री की चर्चा
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस बायोपिक में आमिर खान के अपोजिट श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को कास्ट किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब आमिर और श्रद्धा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों के बीच लगभग 22 साल का उम्र का अंतर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
निर्देशन को लेकर भी अटकलें
फिल्म के निर्देशन को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी डायरेक्ट कर सकते हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आमिर के करियर के लिए अहम फिल्म
आमिर खान के लिए यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है। उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। हालांकि, सितारे जमीन पर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
श्रद्धा कपूर की हालिया सफलता
वहीं, श्रद्धा कपूर को हाल ही में स्त्री 2 में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब फैंस इस संभावित नई जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन दोनों स्टार्स के साथ आने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।