बचपन में मेरे लिए गोल्ड से ज्यादा बार्बी डॉल की अहमियत थी, डॉल ना मिलने पर गोल्ड रिंग उछालकर फेंक दी थी, इंस्टा लाइव पर Tanushree Dutta ने की लंबी बात
Tanushree Dutta इंस्टा पर अक्सर लाइव सेशन करती हैं और उसमें यूजर्स के सवालों के जवाब देती हैं। ऐसे ही बुधवार रात साढ़े दस बजे तनुश्री लाइव आईं। इस दौरान उन्होंने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 11:01:59 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 11:46:38 AM (IST)
तनुश्री दत्ता इंस्टा लाइव।HighLights
- तनुश्री लाइव आकर यूजर्स के सवालों के जवाब देती हैं।
- ऐसे ही बुधवार रात साढ़े दस बजे तनुश्री लाइव आईं।
- इस दौरान उन्होंने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए।
एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। वे अपनी हर गतिविधि की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते देती हैं। वे कहां गईं, किस मंदिर में गईं, कहां क्या जाना, सीखा, इसकी तमाम जानकारी पोस्ट, स्टोरी के जरिये फैन्स को देती हैं। इसके अलावा वे इंस्टा पर अक्सर लाइव सेशन करती हैं और उसमें यूजर्स के सवालों के जवाब देती हैं। ऐसे ही बुधवार रात साढ़े दस बजेतनुश्री लाइव आईं।
इस दौरान उन्होंने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक जर्नलिस्ट ने उनसे सवाल पूछा कि सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों ने पहली बार जाना कि वे बिना किसी रिहर्सल के इतनी देर तक बिना रूके धाराप्रवाह कैसे बोल लेती हैं, क्या यह पहले से हिडन टैलेंट था या इस स्किल को डेवलप किया है?
इसका जवाब देते हुए तनुश्री ने कहा कि उन्हें बचपन से कई विषयों में गहरी रुचि रही है। कई विषयों का अध्ययन किया है। वीकेंड पर भी वो अन्य लोगों की तरह टाइम पास करने, दोस्तों से बातें करने, टीवी देखने की बजाय कुछ पढ़ना-लिखना ही पसंद करती थीं। बोलने का बचपन से ही शौक था। आदत थी। इसलिए ऐसा नहीं है कि बोलने के लिए कोई रिहर्सल करना होती है, बस फ्लो बन जाए तो लगातार बोल जाती हूं।
![naidunia_image]()
गोल्ड से ज्यादा बार्बी डॉल पसंद
तनुश्री ने बचपन का रोचक वाकया बताया कि उन्हें बार्बी डॉल बहुत पसंद थी। उनकी नजर में सोने से ज्यादा कीमत इसकी थी। तब वे बहुत छोटी थीं और उन्हें नहीं पता था कि बाजार में सोने की कीमत क्या होती है। तब उन्होंने एक बार पिता से बार्बी डॉल की जिद की। जब उन्हें वह नहीं मिली तो उन्होंने गुस्से में आकर घर पर रखी सोने की ज्वैलरी उठाकर फेंक दी थी। तनुश्री ने यह किस्सा हंसते हुए सुनाया।
![naidunia_image]()
आशिक बनाया आपने के लिए मना कर रही थी, सबने मिलकर मनाया
- उन्होंने यह भी बताया कि आशिक बनाया आपने फिल्म उन्हें छोटी लग रही थी, उन्हें नहीं पता था कि इतनी हिट हो जाएगी। वे इसे मना करने के मूड में थी।
- उस समय चॉकलेट फिल्म की शूटिंग चल ही रही थी। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने कहा कि हमें केवल तनुश्री ही चाहिए, भले ही दो या तीन गुना फीस देना पड़े।
- मुझसे रिक्वेस्ट की गई कि इसके गाने अच्छे हैं, प्लीज कर दीजिये। मैंने कहा ओके देखती हूं।
- सबने मुझे मिलकर कन्वींस किया फिल्म को करने के लिए। जब मैंने उसने गाने सुने तो मुझे पसंद ही नहीं आए। हिमेश रेशमिया के गीत सुनकर लगा कैसे यह नाक से गा रहा है।
- जब मुझसे पूछा गया तो मैंने असली रूप दिखाया और कहा कि कहानी भी घिसी पिटी है।
- मैंने रिएक्शन नहीं दिया। मैं डिप्लोमेटिक पर्सन हूं।
- कैन यू इमेजिन मुझे ना वो फिल्म पसंद आई, ना म्यूजिक, ना कहानी, ना डायरेक्टर और वह फिल्म चल गई।