• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; CM फडणवीस-जैकी श्रॉफ पहुंचे

नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। कार्डियक अरेस्ट से निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुणे लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 12:26:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 12:26:03 AM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; CM फडणवीस-जैकी श्रॉफ पहुंचे
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

HighLights

  1. पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
  2. राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी गई
  3. सीएम फडणवीस और सेलेब्स हुए शामिल

मनोरंजन डेस्क। वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर) सुबह निधन हो गया। वे 75 साल के थे। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जिस वक्त एक्टर का निधन हुआ, वह गोवा में थे। इसके बाद उनकते पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम पुणे लाया गया। उसी रात उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। इसके साथ कई बड़े नेता और सेलेब्स जैसे जैकी श्रॉफ और डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक्टर को अंतिम विदाई दी।


naidunia_image

डॉक्टर्स ने बचाने कि कोशिश की

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 पर निधन हो गया। डॉक्टर्स ने CPR जरिए 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की थी। लेकिन, एक्टर 'एसिस्टोल' की स्थिति में ही रहे। डॉ. सालकर ने कहा- 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पहले विलेन बने, 3 नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ में नाना ने अन्ना का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इसके बाद 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस तरह नाना पाटेकर ने अपने करियर में तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किए। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

नाना अपनी बेबाकी और गुस्सैल स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। बताया जाता है कि एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें एक फिल्म में रेपिस्ट का किरदार ऑफर किया था। यह सुनकर नाना नाराज हो गए और रवि चोपड़ा को गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद नाना को फिल्म में एक अहम विलेन का किरदार मिला।

वहीं, ‘परिंदा’ की शूटिंग के दौरान भी नाना पाटेकर और डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं।

नाना पाटेकर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें…

नहीं रहे नाना पाटेकर! अपने अंतिम संस्कार के लिए क्यों इकट्ठा की थीं लकड़ियां? करीबी दोस्त ने बताया सच

नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता, ‘आज मेरा जरूरी दिन था, अब सबका ध्यान 'ईविल डेड' पर ही होगा’

नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्‍त को भेजा था आखिरी मैसेज, दोस्‍त ने सुबह 4 बजे देखा तो अपार्टमेंट की तरफ दौड़ा