• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक्शन में CM फडणवीस, जांच के दिए सख्त निर्देश; 15 टीमों का गठन

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया है। फायरिंग की इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 10:04:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 10:04:17 PM (IST)
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक्शन में CM फडणवीस, जांच के दिए सख्त निर्देश; 15 टीमों का गठन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से बात की

HighLights

  1. टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच के लिए बनी विशेष टीमें
  2. हमले में टाइगर सुरक्षित, हाथ में गोली लगने से ड्राइवर घायल
  3. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर से बात की

मनोरंजन डेस्क। मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। मुंबई पुलिस ने फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना की गहन जांच के लिए कुल 15 विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, इस गोलाबारी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। हालांकि, घटना के दौरान दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें टाइगर श्रॉफ का चालक फिरदोश भी शामिल है। फिरदोश के बाएं हाथ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है।

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सील करके सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और भीड़ के वीडियो खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भीड़ के बीच से अचानक अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के वाहन को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस आयुक्त से की बात, दिए सख्त निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को फोन कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, सीएम फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर को मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच करने तथा इस घटना के पीछे जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: ड्राइवर घायल; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- जो सलमान का साथ काम करेगा