• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

‘वेलकम’ के लिए MP के मुश्ताक को मिले थे सिर्फ 1 लाख… 20-25 दिन के बदले 90 दिन काम कराया; बोले- स्टाफ से भी कम कमाए

फिल्म 'वेलकम' में अपने डायलॉग मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था... से दर्शकों को हंसाने वाले दिग्गज चरित्र एक्टर मुश्ताक खान का 2...और पढ़ें

By Akriti kumariEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 11:03:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 11:03:05 PM (IST)
‘वेलकम’ के लिए MP के मुश्ताक को मिले थे सिर्फ 1 लाख… 20-25 दिन के बदले 90 दिन काम कराया; बोले- स्टाफ से भी कम कमाए
फिल्म 'वेलकम' के यादगार किरदार 'बल्लू' को जीवंत करने वाले दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान का निधन।

मनोरंजन डेस्क, MP। ‘वेलकम’ का नाम आते ही नाना पाटेकर के उदय शेट्टी का नाम याद आता है। इन्हीं किरदारों में से एक था बल्लू, जिसे एक्टर मुश्ताक खान ने निभाया था। उनका डायलॉग- ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था…’ आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर खूब याद किया जाता है। आज उसी एक्टर का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह कैंसर से पीड़ीत थे। आज (24 सितंबर) को एक्टर ने आखिरी सांस ली।

लेकिन जिस किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया, उसके पीछे एक्टर का एक ऐसा अनुभव भी था, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल बीतने के बाद शेयर किया। मुश्ताक खान ने बताया था कि ‘वेलकम’ के लिए उन्हें 1 लाख रुपए की फीस तय हुई थी। शूटिंग तय समय से काफी आगे बढ़ गई, लेकिन उनकी फीस नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम फीस मिला।


1 लाख रुपए में पूरी फिल्म करने का हुआ था करार

मुश्ताक खान ने 2025 में दिए एक इंटरव्यू में ‘वेलकम’ की शूटिंग और अपनी फीस को लेकर बात की थी। उनके मुताबिक, आमतौर पर उन्हें किसी फिल्म के लिए 20 या 25 दिन के शूट के आधार पर फीस तय होने की जानकारी दी जाती थी।

लेकिन उनके अनुसार ‘वेलकम’ में शूटिंग का शेड्यूल लगातार बढ़ता गया। पहले 25 दिन के बाद उनसे एक्स्ट्रा दिन काम करने को कहा गया और फिर शूटिंग आगे बढ़ती गई। मुश्ताक का कहना था कि शूटिंग के दिन बढ़ते रहे, लेकिन उनकी फीस में कोई इजाफा नहीं हुआ।

बाद में NDTV से बातचीत में उन्होंने दावा किया था कि ‘वेलकम’ में उनका काम करीब 90 दिन तक चला, जबकि उनका शुरुआती एग्रीमेंट 25 दिन का था।

‘अक्षय कुमार के स्टाफ को मुझसे ज्यादा पैसे मिले’

मुश्ताक खान ने यह भी बताया था कि उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा मलाल था कि फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार के स्टाफ को उनसे ज्यादा फीस मिली। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि उनके लिए फिल्म की फीस फिक्स 1 लाख रुपए थी, चाहे शूटिंग 20 दिन चले या 25 दिन। वहीं स्टार्स का स्टाफ रोजाना के हिसाब से फीस लेता था।

यानी शूटिंग जितने ज्यादा दिन चलती, स्टाफ की कमाई उतनी बढ़ती जाती। मुश्ताक ने कहा था कि अगर उन्हें भी पर-डे के हिसाब से फीस मिलता तो उनकी कमाई काफी ज्यादा होती।

शिकायत करने पर भी नहीं बढ़ी फीस

मुश्ताक के मुताबिक, जब शूटिंग का समय बढ़ता गया तो उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की बात रखी थी। उनके अनुसार, उन्हें यह कहकर समझाया गया कि उन्हें इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने पर खुश होना चाहिए।

मुश्ताक ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जब कलाकार डायरेक्टर की तरफ से प्रोजेक्ट में आता है तो कई बार निर्माता उसका फायदा उठा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह मामला अक्षय कुमार या अनिल कपूर से जुड़ा नहीं था और उन्होंने इस मुद्दे को उनके सामने नहीं रखा था।

कम फीस के बावजूद ‘बल्लू’ बन गया यादगार

‘वेलकम’ 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, मल्लिका शेरावत और फिरोज खान जैसे कलाकार नजर आए थे।

मुश्ताक खान का स्क्रीन टाइम भले ही लीड कलाकारों की तुलना में कम था, लेकिन बल्लू का किरदार और उसका ‘मेरी एक टांग नकली है…’ वाला अंदाज दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना गया। मुश्ताक ने भी माना था कि फिल्म के बाद उनके किरदार पर बने मीम्स और मिली लोकप्रियता से उन्हें खुशी हुई।

‘वेलकम’ के बाद भी फिल्मों में लगातार नजर आए

मुश्ताक खान ने 1980 की फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?’ से फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा में चरित्र और कॉमिक भूमिकाएं निभाईं।

वे ‘हेरा फेरी’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वॉन्टेड’, ‘राउडी राठौर’, ‘गदर 2’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने ‘The Railway Men’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया। ‘वेलकम’ के बाद वे 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ में भी नजर आए थे।