गर्मियों की छुट्टियां और वीकेंड का डबल डोज: ओरछा-वृदांवन जाने का शानदार मौका
अगर आप ग्वालियर में ही घूमना चाहते हैं तो तिघरा वोट क्लब पर वोटिंग की जा सकती है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 05 May 2026 02:53:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 03:06:41 PM (IST)
ओरछा का रामराजाम मंदिर और बरसाना के श्री लाडली जी महाराज का मंदिर। सोशल मीडियाHighLights
- ग्वालियर में ही लें एडवेंचर का आनंद
- रिलिजियस टूर प्लान
- पर्दे पर लौट रहे हैं 'संजू बाबा' और 'कॉमेडी किंग'
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ वीकेंड को कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वीकेंड पर सीरियस से लेकर कामेडी कंटेंट वाली फिल्में पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
तिघरा डेम में वोटिंग का उठाएं लुत्फ
वहीं अगर वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ ऐसे डेस्टिनेशन हैं। जहां महज दो दिन में ही वापस आ सकते हैं। अगर आप ग्वालियर में ही घूमना चाहते हैं तो तिघरा वोट क्लब पर वोटिंग की जा सकती है। यहां आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेगा। वोटिंग के बाद मल्टीप्लेक्स में परिवार के साथ फिल्म देख सकते हैं।
यहां दो से तीन दिन सुकून से बिताएं
अगर आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं। ग्वालियर के आसपास के स्थान ही ढूंढ रहे हैं तो सबसे पहले आंतरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। सुबह यहां दर्शन के बाद डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ, फिर दिन में दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन।
फिर उसी दिन ओरछा जा सकते हैं। शाम की आरती के समय तक ओरछा पहुंचकर यहां रुकने के लिए शानदार होटल, रिसोर्ट हैं। अगले दिन स्थानीय पर्यटन स्थलों को घूमकर शाम को वहां से रवाना हो सकते हैं।
वृंदावन-बरसाना भी...
.गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते मथुरा में खासी भीड़ रहने लगी है। वीकेंड पर तो काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अगर यहां जाना है तो शुक्रवार के दिन शाम को ही पहुंच जाएं। वहीं होटल, आश्रम की बुकिंग आनलाइन कर लें क्योंकि वहां पहुंचकर बुकिंग पर परेशानी आ सकती है। शनिवार, रविवार यहां बिताएं।
आखिरी सवाल रिलीज का इंतजार...
बता दें, आठ मई को संजय दत्त द्वारा अभिनीत फिल्म आखिरी सवाल रिलीज होने जा रही है, इसका लोगों को इंतजार है। इसके अलावा दादी की शादी लोगों को गुदगुदाने आ रही है, इसमें कामेडी किंग कपिल शर्मा हंसाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्में वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज साबित होंगी।