
लाइफस्टाइल डेस्क। सुबह और शाम की ठंडक और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे बदलाव का असर सबसे पहले शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और श्वसन तंत्र पर पड़ सकता है। इस दौरान सर्दी, खांसी, गले में खराश, नाक बहना और कान में संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
खासतौर पर पांच साल तक के बच्चों और 55 साल से अधिक उम्र के लोगों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बदलते मौसम में सबसे जरूरी है कि दिनचर्या संतुलित रखी जाए।
सुबह और शाम घर से निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें। पसीना आने पर तुरंत ठंडी हवा में जाने से बचें। पर्याप्त नींद लें और रोजाना हल्का व्यायाम करें। हाथों की सफाई का ध्यान रखें और सर्दी-खांसी से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने पर सावधानी बरतें।

खान-पान में भी कुछ बदलाव करके सेहत का ध्यान रखा जा सकता है। सर्दी के तीन-चार महीनों में गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। तिल, मूंगफली और गुड़ जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों को सीमित मात्रा में आहार में शामिल करें। ये शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व देते हैं।
.jpg)
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अदरक और तुलसी से बना हल्का काढ़ा भी लिया जा सकता है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में या अत्यधिक मसालेदार काढ़े का सेवन न करें। बच्चों को काढ़ा देने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।
इस मौसम में ठंडी चीजों के बजाय संतुलित और ताजा भोजन करें। डाॅ. जफर पठान, ईएनटी विशेषज्ञ ने कहा है कि फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त प्रोटीन लें। लगातार गले में दर्द, बुखार, कान में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर घरेलू नुस्खों के भरोसे न रहें और चिकित्सक से परामर्श लें।
.jpg)