Men Fashion Trends: गर्मियों की शादियों में ट्रेंड बनी हाफ कोटी... स्टाइल, आराम और कस्टम डिजाइन यूथ का नया स्टेटमेंट
Men Summer Fashion 2026: डिजाइनर्स नए पैटर्न और रंगों के साथ इसे पेश कर रहे हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 01:46:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 02:11:33 PM (IST)
इंडो-वेस्टर्न स्टाइल और कूल फैब्रिक ने बढ़ी डिमांड (AI Generated Image)HighLights
- इंडो-वेस्टर्न लुक बना युवाओं की पहली पसंद
- कस्टमाइज डिजाइन की मांग में तेजी आई
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बढ़ी खरीदारी
लाइफस्टाइल डेस्क: शादी का सीजन शुरू होते ही फैशन बाजार में रौनक बढ़ गई है। जहां दूल्हा-दुल्हन अपने खास परिधानों को लेकर उत्साहित रहते हैं, वहीं अब बराती और घराती भी स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रहना चाहते।
इस बार शहर के शोरूम और कपड़ा दुकानों में हाफ कोटी (Base Coat Jacket or Tuxedo Half Jacket) का ट्रेंड तेजी से उभरकर सामने आया है। दुकानदारों ने पहले से ही विभिन्न डिजाइन और रंगों में इसका पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है, जिसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
![naidunia_image]()
गर्मी में स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल
ग्वालियर में नई सड़क स्थित कपड़ा शोरूम संचालक आलोक आहूजा के अनुसार, इस सीजन में हाफ कोटी ने फैशन में खास जगह बना ली है। पहले यह पारंपरिक पहनावे तक सीमित थी, लेकिन अब यह इंडो-वेस्टर्न स्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिनन, कॉटन और खादी जैसे हल्के फैब्रिक में इसे तैयार किया जा रहा है, जिससे पहनने वाले को आराम के साथ स्टाइल भी मिलता है।
हाफ कोटी की खासियत यह है कि यह हल्की होती है और गर्म मौसम में भी पहनने में सहज रहती है। इसे कुर्ता-पायजामा, शर्ट और यहां तक कि जींस के साथ भी आसानी से कैरी किया जा सकता है, जिससे यह हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बन रही है।
डिजाइन और स्टाइल में दिख रहा नया एक्सपेरिमेंट
बाजार में इस बार हाफ कोटी को नए अंदाज में पेश किया गया है। डिजाइनर्स ने इसमें फ्लोरल प्रिंट, पेस्टल कलर, मिरर वर्क और हैंड एम्ब्रायडरी जैसे ट्रेंडिंग एलिमेंट्स जोड़े हैं। युवाओं के बीच स्लीवलेस और स्लिम फिट स्टाइल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा, मैचिंग पॉकेट स्क्वायर और आकर्षक बटन डिजाइन इसे और खास बना रहे हैं।
कस्टमाइजेशन का बढ़ता क्रेज
सिटी सेंटर स्थित एक शोरूम संचालक के मुताबिक, अब हाफ कोटी केवल रेडीमेड तक सीमित नहीं रही। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसे कस्टमाइज करवा रहे हैं। इसमें नाम या इनिशियल्स की एम्ब्रायडरी, थीम के अनुसार रंग और फैब्रिक का चयन शामिल है।
मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे हर फंक्शन के लिए अलग-अलग हाफ कोटी बनवाने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही फैमिली कॉम्बिनेशन का ट्रेंड भी लोकप्रिय हो रहा है, जहां पूरे परिवार के लिए एक जैसे डिजाइन तैयार कराए जाते हैं।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बढ़ी खरीदारी
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी हाफ कोटी की डिमांड बढ़ी है। यहां ग्राहकों को यूनिक डिजाइन और आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। यही कारण है कि हाफ कोटी अब केवल परिधान नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है।