
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। किडनी की बीमारी की बड़ी वजह लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। जिन लोगों को डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या है उनमें किडनी की बीमारी होने की आशंका ज्यादा होती है। नियमित दर्द निवारक दवाओं की सेवन भी किडनी की बीमारी पैदा कर सकता है।
कम पानी पीना और तंबाकू और उससे बने उत्पादों की सेवन किडनी संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में जरूरी है कि सही दिनचर्या की पालन किया जाए, जिससे किडनी की बीमारियों के होने की खतरा कम हो सके।
नईदुनिया के हेलो डाॅक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए यह बातें किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोहित नरेड़ी ने कहीं। किडनी हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त पानी निकालने के साथ रक्त को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शुरुआती स्तर पर किडनी की बीमारी के स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते हैं, ऐसे में पैरों में सूजन, पेशाब में बदलाव, थकान और उच्च रक्तचाप जैसे संकेतों को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। सही समय पर जांच, सही जीवन शैली और विशेषज्ञ की सलाह से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है।
मुझे किडनी की समस्या है। क्रेटिनिन बढ़ा हुआ है और मुझे डायबिटीज भी है। डाॅक्टर ने नमक, चीनी खाने से मना किया है और पानी भी कम मात्रा में लेने की कहा है। मेरी डाइट कैसी रखूं? - संजय शर्मा
आपकी किडनी की बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। आपको नमक और चीनी की सेवन बंद कर देना चाहिए और पानी भी सीमित मात्रा में पिएं। आपके चिकित्सक ने अगर डायलिसिस की कहा है तो इसे जरूर कराएं। डाइट में आप फाइबर रिच फूड की सेवन करें। मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा आदि की सेवन करें। गेहूं की सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है।
किडनी को हेल्दी रखने के लिए 24 घंटे में कितने पानी की सेवन पर्याप्त रहता है। - भागीरथ शर्मा
पानी की जरूरत हर व्यक्ति के लिए अलग होती है। शरीर पानी की खुद डिमांड करता है। ज्यादा पसीना बहाने वालों को ज्यादा पानी और नमक की जरूरत लगती है, वहीं कम शारीरिक मेहनत की स्थिति में पानी की जरूरत कम हो जाती है। ऐसे में पानी की जरूरत को लेकर एक सा नियम लागू नहीं हो सकता है।
मेरी उम्र 77 वर्ष है और यूरिन करने से पहले मुझे दर्द महसूस होता है। यह क्या किडनी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है? - मदनसिंह ठाकुर
आपको अगर बार-बार पेशाब जाना पड़ता है तो ये प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। आप किसी योग्य चिकित्सक को दिखाकर सलाह लें। इस तरह की समस्या लंबे वक्त तक चलने पर किडनी को भी प्रभावित कर सकती है।
मुझे एक महीने से पेशाब खुलकर नहीं आ रही है, हालांकि अन्य किसी तरह की समस्या नहीं हुई है। क्या करना चाहिए? - कानन बाला
आपको अगर खुलकर पेशाब नहीं आ रही है तो चिकित्सक की सलाह पर यूरिन टेस्ट और पेशाब की थैली की सोनोग्राफी करवा सकते हैं। जांच में अगर संक्रमण निकलता है तो इलाज लेना चाहिए। कई बार पेशाब की थैली के आसपास की मांसपेशियों के कमजोर पड़ने पर भी इस तरह की समस्या देखी जाती है।
बढ़ती उम्र के साथ किडनी को कैसे हेल्दी रख सकते हैं और किडनी की बीमारी से कैसे बचा जा सकता है? - रोहित नीमा
उम्र बढ़ने के साथ किडनी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। इसके लिए ज्यादा नमक की चीजें खाने से बचें। छोटी-छोटी समस्याओं पर पेनकिलर की सेवन करने से बचें। तंबाकू और उससे बने उत्पादों के सेवन से दूरी बनाएं। अगर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसका सही इलाज लें और नियमित पर्याप्त मात्रा में पानी की सेवन करें।
मेरी उम्र 80 साल हो गई है। क्या किडनी की समस्या होने पर दोनों पैरों में सूजन आती है और पेशाब की रंग बदल जाता है? - ओमप्रकाश नाइक
किडनी से जुड़ी परेशानी होने पर पैरों के नीचे के हिस्से में सूजन आ जाती है। इसके साथ ही पेशाब की रंग बदलने के साथ उसमें से स्मैल आ सकती है। शुरुआती स्तर पर डाक्टर की सलाह से खून, पेशाब की जांच और सोनोग्राफी कराई जा सकती है।
डाॅक्टर ने मुझे किडनी में गठान बताई है, क्या यह गंभीर समस्या है, यह कैंसर तो नहीं है? - शिवनारायण
किडनी में होने वाली हर गठान कैंसर नहीं होती है। आपको अगर दर्द नहीं है तो ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं है। अगर गठान लगातार बढ़ रही है तो फिर उसे तुरंत निकालना जरूरी होता है। गठान की सही स्थिति के आकलन के लिए सीटी स्कैन कराया जा सकता है। जिसके आधार पर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
एक महीने से मेरे दोनों पैरों में सूजन आ गई है। थोड़ा सा चलने में ही सांस फूलने लगती है। आगे झुकने में भी परेशानी हो रही है। - कमला वर्मा
आपने जो लक्षण बताए हैं वो किडनी से जुड़ी बीमारी के हो सकते हैं। किडनी की बीमारी है या नहीं इसके लिए किडनी फंक्शन टेस्ट होता है उसे डाक्टर की सलाह पर कराएं। इसी के साथ यूरिन टेस्ट भी कराएं, उनकी रिपोर्ट के आधार पर स्थिति साफ हो सकेगी। कई बार दिल और लिवर की बीमारी में भी इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं।