
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न सिर्फ हमारी सोचने समझने के क्षमता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि अब युवाओं में इसकी वजह से नींद न आने के समस्या भी बढ़ने लगी है। एमवाय अस्पताल और नंदानगर बीमा अस्पताल में ओपीडी में 18 से 35 साल के लोग नींद न आने के समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। अनिद्रा के वजह से तनाव, काम में मन न लगना और डिप्रेशन जैसे लक्षण भी युवाओं में दिख रहे हैं। मेंटल हेल्थ से जुड़ी इस समस्या को लेकर साइकेट्रिक विभाग में आने वाले कुल मरीजों में से लगभग 20 प्रतिशत संख्या युवाओं के है।
एमवाय के मनोरोग विभाग में इलाज के लिए पहुंचे 27 वर्षीय अजय वर्मा (परिवर्तित नाम) एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। वे कई महीनों से नींद न आने के समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वे इलाज के लिए पहुंचे थे। इसी तरह 22 वर्षीय नमन जैन (परिवर्तित नाम) प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी कर रहे हैं, लेकिन नींद न आना, लगातार तनाव महसूस करने जैसी समस्या लेकर वह खुद का इलाज कराने आए थे।
कामकाजी युवतियां भी नींद न आने के समस्या से परेशान हैं। बीमा अस्पताल के मनोरोग विभाग के ओपीडी में पहुंची नेहा मिश्रा (परिवर्तित नाम) भी लगातार थकान होना और नींद न आने के शिकायत लेकर पहुंची थीं।
एमवाय अस्पताल के साथ ही नंदानगर स्थित बीमा अस्पताल के मनोरोग विभाग के ओपीडी में भी बड़ी संख्या में अनिद्रा के शिकायत लेकर युवा पहुंच रहे हैं। एमवाय के मनोरोग विभाग में कार्यरत डा. उज्जवल सरदेसाई बताते हैं कि रोजाना लगभग 50 मरीजों के ओपीडी होती है, इसमें से लगभग 40 प्रतिशत लोगों में नींद न आने के समस्या देखी जा रही है। युवा रोजाना घंटों मोबाइल के सामने वक्त बिता रहे हैं, खासतौर पर देर रात तक लगातार मोबाइल देखने के वजह से उनकी स्लीप साइकिल बुरी तरह प्रभावित हुई है।
ईएसआईसी अस्पताल के मनोरोग विभाग के डा. मनीष जैन कहते हैं कि युवाओं में नींद न आने के समस्या के मामले बढ़े हैं। इसके पीछे मोबाइल के साथ ही नशा करने के आदत बड़ी वजह बनकर सामने आ रही है।