
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीयूष गोयल का 80s लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने AI की मदद से अपनी एक तस्वीर को 1980 के दशक के अंदाज में बदलकर एक्स पर शेयर किया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स को उनका रेट्रो लुक काफी पसंद आया। लोग उनकी इस तस्वीर पर कई कमेंट्स कर रहे हैं।
गोयल की यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है, जब AI की मदद से पुराने लुक्स को दोबारा बनाने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर बढ़ रहा है। पहले स्टूडियो झिबली स्टाइल और AI से बनी मिनिएचर फिगर वाली तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा था। अब Instagram पर 1980 के दशक वाला रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है। आपने भी कभी न कभी इस ट्रेंड को अपनी फीड पर जरूर देखा होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह आखिर है क्या और इसे कैसे बनाया जा सकता है…
इस ट्रेंड में अपनी एक फोटो को ChatGPT में अपलोड करके उसे 1980 के दशक की तस्वीर जैसा बनाने के लिए कहा जाता है। आप जिस तरह का निर्देश यानी prompt देते हैं, उसके हिसाब से AI आपकी तस्वीर को अलग-अलग अंदाज में बदल सकता है।
मसलन, तस्वीर को बॉलीवुड के पुराने फिल्मी पोस्टर जैसा बनाया जा सकता है। इसे पुराने स्टूडियो पोर्ट्रेट, फिल्म के किसी सीन, विंटेज इंडियन मैगजीन कवर या पुराने पारिवारिक फोटो एलबम जैसा भी लुक दिया जा सकता है। रेट्रो इफेक्ट को बेहतर बनाने के लिए तस्वीर में रोशनी, गहरे रंग, सॉफ्ट फोकस और पुराने फिल्म कैमरे जैसा हल्का ग्रेन और फीका टेक्सचर जोड़ा जाता है।
इस तस्वीर को बनाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग स्किल की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान स्टेप्स में इसे ट्राई कर सकते हैं।
1. ChatGPT खोलें
2. अपनी फोटो अपलोड करें
3. अपना 80s लुक बताएं
4. चेहरे को वैसा ही रखने को कहें
5. तस्वीर को चेक करें
फोटो बनने के बाद उसे ध्यान से देखें। अगर कोई चीज सही नहीं लग रही है तो पूरी फोटो दोबारा बनाने के बजाय सिर्फ उस हिस्से में बदलाव करने के लिए कह सकते हैं।
अपनी फोटो अपलोड करने के बाद यह prompt इस्तेमाल करें-
“Transform this photo into a glamorous 1980s Indian film portrait. Preserve the person’s recognisable facial features and natural skin tone. Add voluminous, softly curled hair, a vibrant outfit, statement earrings, warm studio lighting, rich colours and the soft grain of an old film photograph. Keep the result realistic and elegant.”
Retro Male Portrait के लिए Prompt-
“Reimagine this photograph as a stylish Indian portrait from the 1980s. Preserve the person’s face and natural skin tone. Add a relaxed tailored shirt, high-waisted trousers, neatly styled hair and a vintage watch. Use warm lighting, slightly faded colours and realistic film grain.”
सिर्फ “make this look like the 1980s” लिखने पर AI एक सामान्य रेट्रो तस्वीर बना सकता है। अगर आप चाहते हैं कि तस्वीर ज्यादा खास और आपकी पसंद के मुताबिक दिखे, तो prompt में ज्यादा जानकारी देना बेहतर है।
आप यह भी बता सकते हैं कि आपको किस तरह का लुक चाहिए, जैसे-
इसके अलावा आप अपनी पसंद के रंग, बैकग्राउंड और मूड के बारे में भी बता सकते हैं। अगर तस्वीर बहुत ज्यादा मॉडर्न नजर आ रही है, तो AI से कहें कि आधुनिक एक्सेसरीज, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड की चीजों को हटा दे।
AI से बनाई गई तस्वीरों में कई बार चेहरे की बारीकियां, ज्वेलरी, उंगलियां, कपड़ों के डिजाइन या बैकग्राउंड में लिखे शब्द बदल सकते हैं। इसलिए तस्वीर को पोस्ट करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें।
और सबसे जरूरी बात, AI से बनाई गई तस्वीर को असली 1980 के दशक की archival photograph बताकर शेयर न करें। अपनी निजी तस्वीरें अपलोड करते समय भी सावधानी रखें। ऐसी फोटो इस्तेमाल करने से बचें जिनमें संवेदनशील दस्तावेज, निजी जगहों की जानकारी या ऐसे लोग दिखाई दे रहे हों जिन्होंने अपनी तस्वीर बदलने की अनुमति नहीं दी है।