• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी, स्पीड पोस्ट पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

भारतीय डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष ऑफर शुरू किया है। 12 अगस्त से रक्षाबंधन तक राखी मेल की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

By Anil TomarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 11:35:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 11:41:39 AM (IST)
वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी, स्पीड पोस्ट पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने की विशेष तैयारी। - एआई इमेज

HighLights

  1. भारतीय डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष ऑफर शुरू किया है
  2. राखी मेल की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा
  3. डाक विभाग ने लेमिनेशन वाले वाटरप्रूफ लिफाफे तैयार किए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से दूर रहने वाले भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाना बहनों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। बहनों की इसी सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने इस बार खास और किफायती इंतजाम किए हैं।

देशभर के डाकघरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे राखी का पार्सल न केवल सुरक्षित पहुंचेगा बल्कि भेजना भी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।

स्पीड पोस्ट पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट

  • डाक विभाग ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी मेल की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है।
  • ऑफर अवधि : यह विशेष छूट 12 अगस्त से लागू हो चुकी है और रक्षाबंधन के दिन तक मान्य रहेगी।
  • किन्हें मिलेगा लाभ : रिटेल ग्राहक डाकघर के काउंटर पर जाकर अपनी राखी बुक कराकर इस छूट का सीधा फायदा उठा सकते हैं।

बारिश से बचाएंगे लेमिनेशन वाले वाटरप्रूफ लिफाफे

मानसून के मौसम को देखते हुए राखी के भीगने या खराब होने का डर बना रहता है। इसके समाधान के लिए डाक विभाग ने विशेष लेमिनेशन वाले वाटरप्रूफ लिफाफे और उपहार बाक्स तैयार किए हैं।

  • छोटा वाटरप्रूफ लिफाफा : 10 रुपये
  • बड़ा वाटरप्रूफ लिफाफा : 15 रुपये
  • स्पेशल गिफ्ट/मिठाई बाक्स : 30 रुपये

डाकघरों में 30 में मिल रहा गंगोत्री का गंगाजल

सावन और रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने आध्यात्मिक सुविधा भी उपलब्ध कराई है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए चुनिंदा मुख्य डाकघरों में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल मात्र 30 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।


ग्रामीण और शहरी डाकघरों में व्यवस्था, समय से बुकिंग की अपील

डाक विभाग ने ग्वालियर शहर के मुख्य डाकघर (महाराज बाड़ा, सिटी सेंटर) के साथ-साथ जिले के ग्रामीण इलाकों और शाखा डाकघरों में भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। डाक अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि त्योहार के ऐन मौके पर होने वाली भीड़-भाड़ और देरी से बचने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपनी राखी बुक कराएं, ताकि भाई की कलाई पर समय पर रक्षासूत्र सज सके।

यह भी पढ़ें- भाई-बहन के रिश्ते तक ही सीमित नहीं है रक्षाबंधन, देवताओं से भी जुड़ा…क्या है इसका अनसुना इतिहास