_m.webp)
लाइफस्टाइल डेस्क। प्यार और तकरार के बीच सोशल मीडिया पर एक नया शब्द 'अल्पाइन डिवोर्स' (Alpine Divorce) तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टनर से पीछा छुड़ाने का एक ऐसा क्रूर तरीका है जो किसी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म की याद दिलाता है।
साधारण तलाक में कोर्ट-कचहरी और कागजी कार्रवाई होती है, लेकिन 'अल्पाइन डिवोर्स' में कोई कानूनी पेच नहीं होता। इसमें एक पार्टनर दूसरे को किसी घने जंगल, ऊंचे बर्फीले पहाड़ या अनजान ट्रेकिंग रूट पर ले जाता है और उसे वहां बीच रास्ते में बेसहारा छोड़कर गायब हो जाता है। बिना फोन नेटवर्क, नक्शे या किसी मदद के, अनजान खतरों के बीच अकेले छूट जाना ही इस 'डिवोर्स' का डरावना सच है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शब्द की जड़ें 19वीं सदी में हैं।
साल 2026 की शुरुआत से ही इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं ने अपने डरावने अनुभव साझा करने शुरू किए हैं।
वायरल वीडियो: एक महिला ने वीडियो में बताया कि कैसे उसका बॉयफ्रेंड उसे हाइकिंग के दौरान जानबूझकर अनजान रास्तों पर मीलों पीछे अकेला छोड़कर चला गया।
डार्क कॉमेडी बनाम हकीकत: सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे 'डार्क कॉमेडी' की तरह ले रहे हैं, तो वहीं विशेषज्ञ इसे 'इमोशनल एब्यूज' और जानलेवा व्यवहार मान रहे हैं।
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह के ट्रेंड्स रिश्तों में घटते सम्मान और बढ़ती संवेदनहीनता को दर्शाते हैं। किसी को ऐसे हालात में छोड़ना जहां उसकी जान को खतरा हो सकता है, केवल ब्रेकअप नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें- बच्चों की स्मार्टफोन की लत से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स, बिना जोर-जबरदस्ती के छूटेगा पीछा