Periods समय पर नहीं आते? रोज करें ये 5 आसान योगासन, हफ्तेभर में दिखेगा असर
Irregular Periods: महिलाओं के लिए अनियमित पीरियड्स एक बड़ी समस्या हो सकती है। नियमित रूप से कुछ खास योगासन करने से हार्मोनल बैलेंस सुधरता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) को नियमित बनाने में मदद मिलती है।
Publish Date: Fri, 05 Sep 2025 04:39:00 PM (IST)
Updated Date: Fri, 05 Sep 2025 04:43:27 PM (IST)
Periods साइकिल को रेगुलर बनाने वाले योगासन।HighLights
- Periods साइकिल को रेगुलर बनाने वाले योगासन।
- योगासन हार्मोनल असंतुलन दूर करने में मदगगार हैं।
- योगासन के फायदे और करने का सही तरीका जानें।
डिजिटल डेस्क। महिलाओं के लिए अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) एक बड़ी समस्या हो सकती है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ाता है। ऐसे में योगासन (Yoga for Periods) महिलाओं के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय साबित हो सकते हैं।
नियमित रूप से कुछ खास योगासन करने से हार्मोनल बैलेंस सुधरता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) को नियमित बनाने में मदद मिलती है।
क्यों जरूरी है योगासन?
- योग शरीर और मन को संतुलित करता है।
- यह हार्मोनल असंतुलन को दूर करने में मदद करता है।
- नियमित योगासन करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
- तनाव कम होता है, जिससे पीरियड्स समय पर आते हैं।
पीरियड्स को रेगुलर करने वाले योगासन (Yoga for Regular Periods)
1. भद्रासन (Baddha Konasana)
यह आसन पेल्विक एरिया और गर्भाशय की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। इससे ब्लड फ्लो सही रहता है और पीरियड्स रेगुलर होने में मदद मिलती है।
योगासन करने का तरीका-
- जमीन पर बैठें और पैरों को मिलाकर तलवों को जोड़ लें।
- धीरे-धीरे घुटनों को नीचे की ओर दबाएं।
- रीढ़ सीधी रखें और 2–3 मिनट तक इस आसन में रहें।
2. सुप्त बद्ध कोणासन (Supta Baddha Konasana)
यह आसन रिलैक्सेशन के साथ हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
योगासन करने का तरीका-
- पीठ के बल लेटें और पैरों के तलवे आपस में जोड़ें।
- घुटनों को दोनों ओर खोलकर आराम की स्थिति में रखें।
- हाथों को पेट या छाती पर रखकर 3–5 मिनट तक गहरी सांस लें।
3. धनुरासन (Dhanurasana)
यह आसन गर्भाशय और प्रजनन अंगों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और पीरियड्स को रेगुलर करता है।
योगासन करने का तरीका-
- पेट के बल लेटें और घुटनों को मोड़कर पैरों को पकड़ें।
- अब सांस भरते हुए पैरों और छाती को ऊपर उठाएं।
- कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें।
4. भुजंगासन (Bhujangasana)
यह आसन पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और मासिक धर्म चक्र को नियमित बनाने में मदद करता है।
योगासन करने का तरीका-
- पेट के बल लेटें और हथेलियां कंधों के पास रखें।
- धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं।
- 20–30 सेकंड तक स्थिति में बने रहें।
5. पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
यह आसन तनाव कम करता है और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में बहुत लाभकारी है।
योगासन करने का तरीका-
- पैरों को सीधा फैलाकर बैठें।
- अब आगे की ओर झुककर पैरों की अंगुलियां पकड़ें।
- पेट और छाती को जांघों से सटाने की कोशिश करें।
- 20–30 सेकंड तक स्थिति में रहें।
अन्य सुझाव
- योग के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें।
- रोजाना कम से कम 20–30 मिनट योगाभ्यास करें।
- ज्यादा तनाव से बचें और ध्यान (Meditation) करें।