• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

अलीराजपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल लगाते समय आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, दो घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अलीराजपुर जिले के दरखड़ गांव में बिजली पोल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 07:18:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 07:18:54 PM (IST)
अलीराजपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल लगाते समय आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, दो घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दरखड़ गांव में बिजली पोल गिरने से कर्मचारी की गई जान, मृतक की फाइल फोटो

HighLights

  1. दरखड़ गांव में बिजली पोल लगाने के दौरान हादसा हुआ
  2. आउटसोर्स कर्मचारी मुखदार की घटनास्थल पर मौत हुई
  3. दो घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले के दरखड़ गांव में गुरुवार सुबह बिजली का पोल लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। नए बिजली पोल खड़े करने के काम के दौरान एक भारी-भरकम खंभा अचानक गिर गया। हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी मुखदार (25) निवासी दरखड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

करंट की चपेट में आए तीन लोग

जानकारी के अनुसार बिजली पोल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान खंभा गिरने से तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अमर सिंह और जागर सिंह को तत्काल अलीराजपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि बिजली पोल लगाने का कार्य बिना सुरक्षा मानकों और बिजली विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी के किया जा रहा था। घटना के बाद कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिलेभर में सुरक्षा उपकरणों की कमी का आरोप

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि जिलेभर में बिजली कंपनी द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार खर्च बचाने के चक्कर में जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं कराते, जिसके कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।