• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर में माता-पिता के साथ न रहने से था परेशान, मोबाइल पर आत्महत्या का तरीका सीखा; फिर छात्र ने दी जान

माता--पिता के विवाद को लेकर बालक परेशान रहता था। बालक के मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बच्चा मोबाइल लेकर कमरे में गया था उसके बाद वह यह आत्मघाती कदम...और पढ़ें

By Ganesh RajakEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 02:51:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:54:39 PM (IST)
अनूपपुर में माता-पिता के साथ न रहने से था परेशान, मोबाइल पर आत्महत्या का तरीका सीखा; फिर छात्र ने दी जान
पुलिस का कहना है कि जांच विवेचना के बाद मौत के वस्तु स्थिति के कारण और स्पष्ट हो पाएंगे।

HighLights

  1. बड़ी बहन के जन्म दिवस पर छोटे भाई की अर्थी उठी
  2. बालक अपनी बड़ी बहन के साथ दादा- दादी के यहां रह रहा था
  3. माता-पिता छत्तीसगढ़ पेंड्रा में फेरी लगाने का व्यवसाय करते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र जिनकी आयु 13 वर्ष है के द्वारा घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन के जन्म दिवस पर छोटे भाई की अर्थी उठी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोन लेकर बच्चा कमरे में गया इसके बाद वह बाहर नहीं निकला

आत्महत्या करने की वजह प्रथम दृष्टया यह सामने आई है कि बच्चा मोबाइल देखने का शौकीन था। सुबह जब दादाजी टहलने चले गए तो फोन लेकर बच्चा कमरे में गया इसके बाद वह बाहर नहीं निकला।

सीलिंग के पाइप में बहन के स्कार्फ से फांसी पर लटकता दिखा

घर के सदस्य दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था खिड़की से झांक कर देखा गया तो वह सीलिंग के पाइप में बहन के स्कार्फ से फांसी पर लटकता दिखा जिसे आनंद-फानन नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


गूगल आप्शन पर आत्महत्या करने की साइट मिली

बताया गया मोबाइल पर जब देखा गया तो गूगल आप्शन पर आत्महत्या करने की साइट मिली, इससे पुलिस संभावना यह व्यक्त कर रही है कि कहीं आत्महत्या करने जैसी कोई जानकारी बालक ने हासिल कर ली हो।

बालक एक निजी स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था

बालक के माता-पिता अलग रहते हैं। बालक का नाम लक्ष्यदास पिता सुजीत दास 13 वर्ष निवासी बसंतपुर दफाई अमलाई वार्ड क्रमांक 8 था। बालक एक निजी स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था।

पिता फेरी लगाने का व्यवसाय करते हैं

बालक के माता-पिता छत्तीसगढ़ पेंड्रा में रहते हैं और फेरी लगाने का व्यवसाय करते हैं। जबकि उक्त बालक अपनी बड़ी बहन के साथ दादा- दादी के यहां रह रहा था।

चचाई थाना प्रभारी फूलवती अहिरवार ने बताया कि मोबाइल पर देखा गया की सर्चिंग में आत्महत्या करने जैसी कोई चीज है देखी गई है लेकिन कोई वीडियो देखने में नहीं मिला है। जांच विवेचना के बाद मौत के वस्तु स्थिति के कारण और स्पष्ट हो पाएंगे।

वैवाहिक जीवन विच्छेद को लेकर मामला चल रहा था

चाचा अजय दास के अनुसार किशोर कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, वह अक्सर कहता था मेरे दोस्त और कुछ लोग ताना मारते हैं। माता-पिता के बीच वैवाहिक जीवन विच्छेद को लेकर मामला चल रहा था।

6 माह के लिए पत्नी को पति के पास रहने के निर्देश

जिसमें 6 माह के लिए पत्नी को पति के पास रहने के निर्देश थे, इसमें पिता कपड़ा फेरी के कारोबार में परिवार से अलग पेंड्रा ( छत्तीसगढ़) में मझली बेटी के साथ रह रहे थे, जबकि मां के साथ बड़ी बेटी और सबसे छोटा पुत्र रह रहा था। इनके साथ दादा दादी और अन्य परिवार के सदस्य बगल में रहते है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के गौरी घाट में गरीब दंपती का भरोसा जीता, घर में रात बिताई; नींद खुली तो बेटियां गायब थीं