• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर में हाथी का हमला, दीवार गिरने से वृद्ध घायल, जैतहरी अस्पताल में भर्ती

वह कई मकानों की दीवारें तोड़ने के साथ खेतों में लगी कटहल एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

By Ganesh RajakEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:12:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:12:20 AM (IST)
अनूपपुर में हाथी का हमला, दीवार गिरने से वृद्ध घायल, जैतहरी अस्पताल में भर्ती
जिला चिकित्सालय रेफर, जहां उपचार जारी है। नईदुनिया

HighLights

  1. घर के पास रखे धान के कुठला को तोड़कर धान खाया
  2. राठौर बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे
  3. मलबे में दब गए, उनके हाथ, पैर तथा कमर में चोटें आईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। मंगलवार रात करीब 9 बजे जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोई के पडमनिया टोला में धनगवां बीट के जंगल से आए एक अकेले नर हाथी ने 70 वर्षीय भोला प्रसाद राठौर के घर के पास रखे धान के कुठला को तोड़कर धान खाया। इसके बाद हाथी ने घर के लकड़ी के गेट और ईंट-मुरूम की दीवार को धक्का मारकर गिरा दिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की गश्ती टीम पहुंची

उसी समय भोला प्रसाद राठौर बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे। दीवार गिरने से वे मलबे में दब गए और उनके हाथ, पैर तथा कमर में चोटें आईं। सूचना मिलने पर वन विभाग की गश्ती टीम उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लेकर पहुंची।


चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है

ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर सुयांशु दास ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन बेहतर उपचार एवं जांच के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया जाएगा।

गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों में लगातार घूम रहा है

वन विभाग के अनुसार अकेला हाथी चोई गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों में लगातार घूम रहा है। वह कई मकानों की दीवारें तोड़ने के साथ खेतों में लगी कटहल एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

तीन हाथियों का दल कई मकानों में तोड़फोड़ कर चुका है

तीन हाथियों का एक अन्य दल सोमवार और मंगलवार की रात अनूपपुर वन परिक्षेत्र के पोंडी, मानपुर और बरबसपुर गांवों में पहुंचकर कई मकानों में तोड़फोड़ कर चुका है। हाथियों ने खेतों और बाड़ियों में लगी सब्जियों व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

मंगलवार रात यह दल पोंडी के सांधा क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर बरबसपुर गांव पहुंचा, जहां देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करता रहा। वन विभाग लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस के एसी कोच में शराबियों का उत्पात, या‍त्री घबराए