झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7.5 लाख के आभूषण और 3 लाख से ज्यादा का कैश बरामद
MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में लकवा पीड़ित व्यक्ति को घर में टोना टोटका की शिकायत बताकर झाड़ फूंक के नाम पर आरोपी दंपति ने करीब सात लाख से अधिक क ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 09:53:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 09:53:21 PM (IST)
झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश (सांकेतिक तस्वीर)नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। लकवा पीड़ित व्यक्ति को घर में टोना टोटका की शिकायत बताकर झाड़ फूंक के नाम पर आरोपित दंपति ने करीब सात लाख से अधिक कीमत के जेवरात और तीन लाख से अधिक की नगद राशि हड़प ली थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए धोखाधड़ी कर जेवरात और नगद राशि जो हर भी गई थी उसे वापस जब्त किया।
जानकारी अनुसार फरियादी लक्ष्मण पिता ललन सिंह 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक नौ ग्राम बरतराई, थाना रामनगर द्वारा पुलिस को बताया गया लगभग दो माह पूर्व फरियादी के पिता ललन सिंह को लकवा हो गया था।
इसी दौरान सत्या नाई ने विश्वनाथ गिरी नामक कथित झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति से परिचय कराया। बताया गया 25 दिसंबर को आरोपित अपनी पत्नी सहित फरियादी के घर पहुंचे, पूजा-पाठ एवं झाड़-फूंक का ढोंग कर घर में टोना-टोटका होने का भय दिखाया तथा दूसरे दिन कथित कलश निकालने का नाटक कर अपने साथ ले गए।
आरोपी द्वारा इलाज के नाम पर 1 लाख 51 हजार नगद लिए गए
इस दौरान आरोपित द्वारा उपचार के नाम पर 1 लाख 51 हजार नगद ले लिए गए। इसके बाद 8 जनवरी को आरोपित पुनः घर आकर फरियादी व स्वजनों को भयभीत करते हुए समस्त सोना-चांदी एवं नगद राशि लाने को कहा, अन्यथा तंत्र-मंत्र से जान से मारने एवं पुनः लकवा मारने की धमकी दी।
डर के कारण परिवार की महिलाओं द्वारा अपने-अपने मंगलसूत्र (सोने के लॉकेट सहित), चांदी की पायल, करधन, चाबी छल्ला आदि तथा 2 लाख 50 हजार नगद आरोपित को दे दिए गए। जल्दबाजी में बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड भी उसी गठरी में चले गए। आरोपीगण मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीएस 9050 से आए थे फिर फरार हो गए। वहीं बाद में सहआरोपित द्वारा रिपोर्ट न करने की धमकी दी गई। कुछ दिन पश्चात साहस जुटाकर फरियादी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
पुलिस ने इस प्रकरण में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। रामनगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण पिता चेतराम सेन 37 वर्ष निवासी वार्ड चार ग्राम चुकान, थाना भालूमाड़ा है इससे एक सोने का लाकेट एवं नगद राशि बरामद की गई। सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ पिता अनुक साय गिरी 58 वर्ष निवासी ग्राम छेरा डीह, थाना लुंड्रा जिला सरगुजा (छग),लीला पति सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी 50 वर्ष।
यह भी पढ़ें- इंदौर में 'ऑटो अपडेट' ने खाली कर दिया खाता, बैंक का फर्जी ऐप इंस्टॉल होते ही कर्मचारी के उड़े 5 लाख रुपये
बताया गया आरोपित पति-पत्नी से संयुक्त रूप से निम्न सामग्री 15 नग सोने के मंगलसूत्र लाकेट वजन लगभग 35 ग्राम, अनुमानित कीमत पांच लाख, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो नग चांदी के करधन, एक चांदी का चाबी छल्ला कुल चांदी वजन लगभग एक किलोग्राम अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा तंत्र मंत्र की किताब, किसी मृत जानवर की खोपड़ी भी जब्त की गई है।