एमपी के अनूपपुर में खाकी पर हमला, बकरी चोर पकड़ने गए सब इंस्पेक्टर को पीटा, रिवाल्वर छीनी, 12 टांके लगे
मंगला दुबे को सूचना मिली थी तरंग गांव के पास बकरी चोर मौजूद हैं जिन्हें पकड़ने के लिए वह गए हुए थे तब आरोपितों ने पत्थर से उन पर हमला कर दिया जिससे चो ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 07:14:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 07:18:40 PM (IST)
अनूपपुर में सब इंस्पेक्टर पर हमला।HighLights
- सरई चौकी प्रभारी मंगला दुबे पर हमला हुआ।
- सर्विस रिवाल्वर लूट ले गए अज्ञात हमलावर।
- घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। जिले के करनपठार थाना अंतर्गत सरई चौकी में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मंगला दुबे पर प्राण घातक हमला हुआ है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है।
जानकारी अनुसार मंगला दुबे पुलिस वाहन जीप से बेनीबारी की तरफ स्टाफ के अन्य कर्मचारियों के साथ बकरी चोर गिरोह को पकड़ने के लिए गए हुए थे।
तुलरा रोड पर जो कि थाना से लगभग 5 किलोमीटर दूर है यहां पर तीन अज्ञात हमलावर के द्वारा सर पर प्राण घातक प्रहार किया गया है जिससे गंभीर चोट आई है।
करीब 12 टांके लगे हैं इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेनिवारी में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। यह भी जानकारी में आई है कि आरोपितों के द्वारा सरई प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर को भी लूट लिया गया है।
जानकारी अनुसार मंगला दुबे को सूचना मिली थी तरंग गांव के पास बकरी चोर मौजूद हैं जिन्हें पकड़ने के लिए वह गए हुए थे तब आरोपितों ने पत्थर से उन पर हमला कर दिया जिससे चोटें आई हैं।
घटनास्थल क्षेत्र में आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम मौजूद है। यह मामला जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर का है।