• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

दोस्त को डूबने से बचाया लेकिन खुद मौत के आगोश में समा गया, एमपी के अनूपपुर में दोस्‍ती की मिसाल

जयप्रकाश ने कहा कि तब वह हाथ पकड़ के खींचा लेकिन वह भी पानी में गिर गया और डूबने लगा था तब आर्यन बचाने के लिए पानी में उतर आया तथा उसे धक्का देकर किना...और पढ़ें

By Ganesh RajakEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 05:11:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 05:43:02 PM (IST)
दोस्त को डूबने से बचाया लेकिन खुद मौत के आगोश में समा गया, एमपी के अनूपपुर में दोस्‍ती की मिसाल
मृतक छात्र आर्यन का जीवित अवस्‍था का फोटो।

HighLights

  1. मृतक गया बिहार निवासी, आईजीएनटीयू का था छात्र।
  2. उसे धक्का देकर किनारे पहुंचा लेकिन खुद डूब गया।
  3. जयप्रकाश और ऋतुराज नाम के दो छात्र और भी थे।

अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का नाम आर्यन पिता सनोज कुमार 19 वर्ष है जो बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत ग्राम डोमरा थाना पूना कला निवासी है। यह घटना बुधवार शाम 6:30 बजे की है। मामला थाना अमरकंटक क्षेत्र के विश्वविद्यालय के नजदीक ग्राम भमरिया क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र आर्यन कुमार बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र है और हास्टल अलाटमेंट की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय आया हुआ था।

बताया गया आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार शाम गुरु गोविंद हास्टल से लालपुर गांव के बाजार दैनिक जरूरत की सामग्री खरीदने आया हुआ था। उसके साथ जयप्रकाश और ऋतुराज नाम के दो छात्र और भी थे।

इनमें से छात्र जयप्रकाश के अनुसार सामान खरीदने के बाद तीनों पोड़की जलाशय के कैनाल गेट घूमने के लिए आ गए। बांध में घूमते समय पैर में मिट्टी लग गई तो ऋतुराज पैर धोने के लिए बांध के नीचे गया किंतु पैर फिसलने से पानी में गिर गया।


जयप्रकाश ने कहा कि तब वह हाथ पकड़ के खींचा लेकिन वह भी पानी में गिर गया और डूबने लगा था तब आर्यन बचाने के लिए पानी में उतर आया तथा उसे धक्का देकर किनारे पहुंचा लेकिन खुद डूब गया।

अमरकंटक थाना के विवेचक एस आई परसराम धनंजय के मुताबिक मृतक के साथ आए दोनों छात्रों के अनुसार घबराकर वह आसपास रहने वालों को जानकारी दी तथा डायल 112 में सूचना दी।

अमरकंटक पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची शाम ढलने के कारण पानी में डूबे छात्र को खोजने में समस्या आ रही थी।

तब अनूपपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया के द्वारा रात 9:20 बजे पोड़की बांध से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 30 फीट गहरे पानी के नीचे फंसे मृत छात्र के शव को खोज कर बाहर निकाला।