अनूपपुर जिले के ठाढ़पाथर में अचानक पलट गया ट्रैक्टर, चार लोगों की नीचे दबने से मौत
अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के ठाढ़पाथर गांव में रविवार सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 10:58:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 01:04:24 PM (IST)
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली की तस्वीर।HighLights
- ठाढ़पाथर तालाब से 100 मीटर पहले हादसा, तेज गति से चलाने पर नियंत्रण हटा
- ट्रैक्टर सड़क छोड़कर खेत की खाई में पलटा, चारों इंजन के नीचे दबे और मौके पर मौत
- ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, क्रशर में काम करने जा रहे थे मजदूर
नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाढ़पाथर गांव में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर पलट जाने से इंजन के नीचे दब जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ड्राइवर सहित तीन अन्य मजदूर हैं जो पतधर गांव के निवासी हैं।
जानकारी अनुसार यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है। जानकारी अनुसार मजदूरों को लेकर क्रशर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब के पास अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर खेत की तरफ खाई में जाकर पलट गई। यह घटना ठाढपाथर तलाब से 100 मीटर पहले हुई। बताया गया ड्राइवर तेज गति से जा रहा था।
बचने का नहीं मिला मौका
नियंत्रण हटने की वजह से ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पलट गया था। अचानक हुए इस हादसे में चारों को बचने का मौका नहीं मिल सका था और चारों इंजन के नीचे आकर दब गए, जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के ग्रामीण जानकारी लगने पर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतकों के नाम प्रकाश सिंह, अंकुश सिंह नानू सिंह और बृजेश सिंह हैं, सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है। ट्रैक्टर अंकुश चला रहा था।