• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

MP के अशोकनगर के चर्चित मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी मौत मामले में आया नया मोड़, दोनों के बीच घटना से पहले फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो मिला

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में चर्चित मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी मौत मामले की जांच में नया मोड़ आया है।

By Sachin SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 07:59:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 08:01:56 PM (IST)
MP के अशोकनगर के चर्चित मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी मौत मामले में आया नया मोड़, दोनों के बीच घटना से पहले फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो मिला
मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी।

HighLights

  1. तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी
  2. एसआईटी कर रही है इस मामले की जांच
  3. फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निष्कर्ष

नवदुनिया प्रतिनिधि,अशोकनगर। जिले में चर्चित मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी मौत मामले की जांच में नया मोड़ आया है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) को दोनों के बीच घटना से पहले हुई अंतिम महत्वपूर्ण फोन बातचीत का ऑडियो मिला है, जिसे अब विवेचना का हिस्सा बनाकर उसकी तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

पुलिस के अनुसार 24 जून की रात सोनी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय मुस्कान जैन और एफसीआई के पास निवासी 26 वर्षीय ऋतिक सोनी इमला मार्ग पर खड़ी ऋतिक की आई-20 कार में मृत मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच शुरू कराई थी।


अंतिम फोन वार्ता का ऑडियो एसआईटी को उपलब्ध कराया

जांच के दौरान परिजनों ने दोनों के बीच हुई अंतिम फोन वार्ता का ऑडियो एसआईटी को उपलब्ध कराया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऑडियो से प्रतीत होता है कि मुस्कान जैन मोबाइल फोन में मौजूद फोटो और वीडियो हटाने का आग्रह कर रही थीं, जबकि ऋतिक सोनी इसके लिए तैयार नहीं था। बातचीत के दौरान दोनों मानसिक तनाव में दिखाई देते हैं और ऑडियो में मुस्कान के भावुक होकर रोने की आवाज भी सुनाई देती है।

ऋतिक ने फोटो और वीडियो मुस्कान के परिजनों को भेजे थे

विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि घटना से ठीक पहले ऋतिक सोनी ने संबंधित फोटो और वीडियो मृतका के परिजनों तथा कुछ परिचितों को भेजे थे। पुलिस का मानना है कि इन्हीं फोटो और वीडियो को लेकर दोनों के बीच गंभीर विवाद और मानसिक तनाव की स्थिति बनी थी।

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्य हैं और अंतिम निष्कर्ष विस्तृत विवेचना, तकनीकी परीक्षण तथा फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही निकाला जाएगा। एसआईटी ने ऑडियो को विधिवत केस डायरी का हिस्सा बनाते हुए उसकी प्रामाणिकता और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए विशेषज्ञ संस्थान को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का दोषी बेटी के निकाह में शामिल होने पहुंचा उज्जैन, गुजरात और मध्य प्रदेश के 50 पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में थे तैनात