• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

अशोकनगर में हनीट्रैप का मामलाः महिला ने युवक को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 1 करोड़

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

By Sachin SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 09:01:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 09:07:22 PM (IST)
अशोकनगर में हनीट्रैप का मामलाः महिला ने युवक को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 1 करोड़
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. दोस्त के घर झाड़ू-बर्तन करती थी महिला, वहीं हुई जान-पहचान
  2. फोन-पे से ऐंठे 3 लाख, फिर अड़ी एक करोड़ की मांग पर
  3. आरोपित महिला गिरफ्तार, पेन ड्राइव और मोबाइल जब्त

नवदुनिया प्रतिनिधि,अशोकनगर। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीएचई विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी को प्यार के जाल में फंसाकर एक करोड़ की डिमांड की गई। आरोपी महिला ने युवक को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

लोक-लाज और डर के मारे पीड़ित अब तक करीब 3 लाख ऑनलाइन दे चुका है। युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ​

दोस्त के घर झाड़ू-बर्तन करती थी महिला

जानकारी के अनुसार, आरोपित महिला से मोहित मांझी की मुलाकात करीब 3-4 साल पहले अपने एक दोस्त के घर पर हुई थी। उक्त महिला वहां झाड़ू-बर्तन का काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसी दौरान महिला ने शातिराना ढंग से मोहित और स्वयं के कुछ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का ऐसा सिलसिला, जिसने युवक का जीना मुहाल कर दिया। ​


फोन-पे से ऐंठे 3 लाख, फिर अड़ी एक करोड़ की मांग पर

महिला पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार अश्लील वीडियो और फोटो भेजने लगी। उसने धमकी दी कि यदि मोटी रकम नहीं मिली, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी और थाने में झूठा रेप केस दर्ज करा देगी। बदनामी के डर से मोहित ने किश्तों में फोन-पे के माध्यम से महिला को लगभग 3 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी महिला का पेट नहीं भरा और उसने सीधे 1 करोड़ रुपये की मांग ठोक दी। ​

आरोपित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

​महिला की रोज-रोज की प्रताड़ना और इतनी बड़ी रकम की मांग से तंग आकर आखिरकार मोहित मांझी ने हिम्मत दिखाई और पूरे मामले की शिकायत सबूतों के साथ सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। ​ रवि प्रताप सिंह, टीआई, सिटी कोतवाली, अशोकनगर के अनुसार पीएचई कर्मचारी की शिकायत पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने जब्त की पेन ड्राइव और मोबाइल

युवक ने ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े साक्ष्य भी पेश किए हैं। आरोपी महिला के पास से एक मोबाइल और पेन ड्राइव जब्त की गई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि कहीं इस गिरोह में कोई और तो शामिल नहीं है या किसी अन्य को भी निशाना तो नहीं बनाया गया।

यह भी पढ़ें- MP में बड़ा फर्जीवाड़ा! मंत्री प्रतिमा बागरी ही नहीं, 500 से ज्यादा बड़े अफसर भी जाति प्रमाण पत्र के विवाद में घिरे; 7000 केस पेंडिंग