'राहुल गांधी से मिलवाओ वरना कूद जाऊंगा', 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, विक्रमपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रविवार दोपहर एक युवक के 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। उसने चेतावनी दी कि यदि 34 घंटे के भीतर उ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 02:15:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 02:16:33 AM (IST)
राहुल गांधी से मिलने के लिए टावर पर चढ़ा युवकHighLights
- चंदेरी के विक्रमपुर में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
- राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा युवक
- बीमार परिजनों की मदद के लिए टावर पर चढ़ा युवक
नवदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव में रविवार दोपहर एक युवक के 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खंगाल निवासी लक्ष्मी नारायण लोधी नामक युवक दोपहर करीब 2 बजे टावर पर चढ़ गया और नीचे एक नोट चिपकाकर राहुल गांधी से मिलने की मांग रखी। उसने चेतावनी दी कि यदि 34 घंटे के भीतर मुलाकात नहीं कराई गई तो वह कूद जाएगा।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। युवक अपने साथ एक झंडा भी ले गया था, जिसे उसने टावर के शीर्ष भाग पर बांध दिया। स्थानीय लोगों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी गई।