बालाघाट में शराब पीने के दौरान विवाद, चाकू से गर्दन और पेट में किए कई वार, युवक की मौके पर मौत
इस वारदात में गंभीर रूप से घायल लखन को सिविल अस्पताल बैहर सिविल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से आरोपित फरार हो गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 11:58:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 11:58:40 AM (IST)
बैहर थाने के वार्ड नंबर पांच कंपाउंडर टोला में जुटी भीड़। सौजन्य वीडियो ग्रैबHighLights
- बैहर थाना के वार्ड नंबर पांच कंपाउंडर टोला की घटना
- दोनों साथ में शराब पी रहे थे विवाद के पहले
- किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। बैहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच कंपाउंडर टोला में मंगलवार की रात्रि चाकू बाजी की घटना सामने आई है। यहां शराब पीने गए एक युवक की शराब बेच रहे युवक ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद किया। पहचान बैहर निवासी लखन पिता राजाराम धुर्वे 35 वर्ष वार्ड नंबर छह कंपाउंडर टोला के रूप में हुई।
लखन शराब पीने के लिए टोला में जाता था
लखन धुर्वे अक्सर शराब पीने वार्ड नंबर पांच कंपाउंडर टोला में जाया करता था। शराब पीने के दौरान मामूली विवाद पर शराब बेच रहे अमरसिंह पिता मानसिंह कनई राजपूत ने लखन के गर्दन और पेट में चाकू से पांच से छह बार हमला कर दिया।
आरोपित की कर रहे तलाश
उपनिरीक्षक कैलाश पटेल ने बताया कि लखन धुर्वे वार्ड नंबर पांच कंपाउंडर टोला में अमरसिंह पिता मानसिंह कनई राजपूत के घर शराब पीने गया था। दोनों साथ में शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
जल्द ही फरार आरोपित को हिरासत में लिया जाएगा
विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू से वार कर दिए जाने से उसकी मौत हो गई। बालाघाट से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपित को हिरासत में लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में कृषि कंपनी का फर्जीवाड़ा, 39 लाख रुपये के घोटाले में 6 डायरेक्टरों समेत 9 पर FIR