बालाघाट के लालबर्रा में हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो बालिकाओं की मौत
हादसा कैसे हुआ, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया कि खेल-खेल में पैर फिसलने से दोनों तालाब में गहरे स्थान में चले गए, जिनकी डूबने से मौत हो ग ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 07:00:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 07:36:01 PM (IST)
तालाब में डूबने से बच्चियों की मौत। - सांकेतिक फोटो।HighLights
- हादसा कैसे हुआ, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
- खेल-खेल में पैर फिसलने से दोनों तालाब पर गए थे।
- गहरे स्थान में चले गए, जिनकी डूबने से मौत हो गई।
नईदुनिया न्यूज, लालबर्रा। लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेगांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो बालिकाओं की मौत हो गई। हादसा दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच तब हुआ, जब प्रतिभा पिता प्रकाश यादव (10) और प्रिंसी पिता इंदल यादव (12) साढ़े चार साल की जान्हवी यादव के साथ गांव में मोक्षधाम के पास बगदई तालाब के पास गए थे। तभी प्रतिभा और प्रिंसी तालाब में डूब गए।
हादसा कैसे हुआ, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया कि खेल-खेल में पैर फिसलने से दोनों तालाब में गहरे स्थान में चले गए, जिनकी डूबने से मौत हो गई।
साथ गई जान्हवी यादव ने घर आकर परिजनों की घटना की जानकारी दी। इसके बाद तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सरंपच सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
बच्चियों के जिंदा बचने की उम्मीद के साथ तत्काल मछुआरों को बुलाया गया, लेकिन दोनों बालिकाओं की सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद यादव परिवार में मातम है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का लालबर्रा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।