• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

शहडोल में शराबी गुरुजी के बाद अब बालाघाट के बीमारी से प्रभावित गांव में नशे में स्कूल पहुंचा प्रभारी प्रधान निलंबित

छात्र-छात्राओं और विद्यालय में उपस्थित अन्य शिक्षकों ने बताया कि झल्ला कोल आए दिन शराब के नशे में विद्यालय आते हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 05:03:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 05:03:14 PM (IST)
शहडोल में शराबी गुरुजी के बाद अब बालाघाट के बीमारी से प्रभावित गांव में नशे में स्कूल पहुंचा प्रभारी प्रधान निलंबित
जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने 29 अगस्त को स्कूल का औचक निरीक्षण किया था।

HighLights

  1. गंभीर बिंदुओं पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया
  2. शासकीय कर्तव्यों में अनुशासनहीनता की गई
  3. विद्यार्थी अत्यंत कम और शैक्षणिक स्तर भी निम्न

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। शहडोल के ब्यौहारी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दलको जागीर में नशे की हालत में स्कूल पहुंचने की चर्चा की भी नहीं हुई कि बालाघाट में एक और घटना हो गई।

एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान निलंबित

कलेक्टर कुमार सत्यम ने शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते बीमारी से प्रभावित ग्राम बोंदारी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक कुमुद कावड़े को निलंबित कर दिया है।

कुमुद कावड़े विलंब से स्कूल पहुंचे थे

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने 29 अगस्त को स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुमुद कावड़े विलंब से स्कूल पहुंचे, लेकिन वह शराब के नशे में थे। स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति अत्यंत कम और शैक्षणिक स्तर भी निम्न पाया गया।

गंभीर बिंदुओं पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया

निरीक्षण के बाद कावड़े को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया, जिसमें उन्होंने केवल विलंब के लिए क्षमा मांगी, जबकि अन्य गंभीर बिंदुओं पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। कलेक्टर ने उनके आचरण को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी, विकासखंड बैहर निर्धारित किया गया है।


नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक

शहडोल के ब्यौहारी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दलको जागीर में नशे की हालत में स्कूल पहुंचने वाले शिक्षक का नाम झल्ला कोल बताया जा रहा है। नशे की हालत में वे न तो ठीक से पढ़ा पाते हैं और न ही बच्चों पर ध्यान दे पाते हैं।

ताकि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधर सके

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में संकुल प्राचार्य और विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधर सके।

यह भी पढ़ें- रैकिंग में भले तीसरा स्थान, लेकिन एक्यूआई में 'विशेष' सुधार कर जबलपुर ने फिर रचा कीर्तिमान