• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में एक और बैगा बच्चे की मौत, जिला अस्पताल में छह और लांजी में तीन अभी भी भर्ती

जिले के आदिवासी बहुल ब्लाक बिरसा, परसवाड़ा और बैहर में बच्चों की मौतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 10:37:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 07:23:01 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालाघाट में एक और बैगा बच्चे की मौत, जिला अस्पताल में छह और लांजी में तीन अभी भी भर्ती
मातला गांव में डेढ़ साल के बिसरू परते की मौत हो गई। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती था
  2. छुट्टी मिलने के बाद घर लौट रहा था परिवार संग
  3. शरीर पर दाने निकलने पर ले गए थे खैरागढ़

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। बैगा क्षेत्रों में मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मातला गांव में डेढ़ साल के बिसरू परते की मौत हो गई।

घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई

परिजन के अनुसार, बिसरू के शरीर पर दाने निकलने पर उसे छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छुट्टी मिलने के बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और जान चली गई। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

जिला अस्पताल में भी नौ बच्चों का इलाज चल रहा

बिरसा ब्लाक के मातला के ही तीन और बीमार बच्चों जीवन धुर्वे पिता बीरबल (1), किशन धुर्वे पिता सोमेलाल (3) और लासु धुर्वे पिता सोमेलाल (6) को लांजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालाघाट जिला अस्पताल में भी नौ बच्चों का इलाज चल रहा है। लांजी सिविल अस्पताल में छह का इलाज जारी है।


सीएमएचओ डाॅ. शत्रुघन दाहिया ने बच्चे की मौत की जांच कराने की बात कही है। खैरागढ़ अस्पताल की रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

32 मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजा राशि दी

प्रशासन का कहना है कि अब तक 32 मृत बच्चों के स्वजन को मुआवजा राशि दी गई है, जबकि विपक्ष का दावा है कि यह आंकड़ा 45 से ज्यादा है। पिछले दिनों लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रभावित गांवों का दौरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के भाजपा विधायक ने अपनी सरकार पर फिर कसा तंज, बोले- काश, छोटे जनप्रतिनिधियों को भी कोई बता देता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।