• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में पदस्थ कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के पास मिली आय से अधिक 11 करोड़ की संपत्ति

सिंगारे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और पद के दुरुपयोग की शिकायत मिली थी। तीनों स्थानों पर उनके शासकीय व निज आवासों की जांच हुई है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 08:35:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 08:35:06 PM (IST)
बालाघाट में पदस्थ कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के पास मिली आय से अधिक 11 करोड़ की संपत्ति
जांच के दौरान टीम व केके सिंगारे, कार्यपालन यंत्री। सौजन्य ईओडब्लयू

HighLights

  1. सुबह छह बजे शुरू हुई जांच देर शाम तक चली
  2. ईओडब्ल्यू जबलपुर की तीन टीमों ने दी दबिश
  3. बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल में साथ कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीमों ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग (पीआइयू शाखा) बालाघाट में पदस्थ कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।

सुबह छह बजे शुरू हुई जांच देर शाम तक चली

डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह छह बजे शुरू हुई जांच देर शाम तक चली। सिंगारे के पास 11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली है।

आवास से लगभग ढाई लाख रुपये नकद मिले

बालाघाट स्थित शासकीय आवास से लगभग ढाई लाख रुपये नकद मिले हैं। कार्यपालन यंत्री को ईओडब्लयू की टीम बालाघाट से छिंदवाड़ा स्थित उनके आवास पर भी लेकर गई।

जांच में और संपत्तियों का खुलासा होने की संभावना

ईओडब्ल्यू के अनुसार, आरोपित सिंगारे के आवास पर प्राप्त दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों, लाकरों, फार्म हाउस और नकद राशि आदि की जांच जारी है। जांच में और संपत्तियों का खुलासा होने की संभावना है।

शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई की

शिकायतकर्ता बालाघाट निवासी यूनुस खान उर्फ पप्पा भाई जनरल सेक्रेटरी, सिविल कान्ट्रैक्टर एसोसिएशन, मप्र की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- EOW ने MP PWD इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की, 2.5 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये की गाड़ी जब्त