• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

आजादी के बाद पहली बार बैगा जनजाति के गांव पहुंचा कोई CM, मोहन यादव ने 100 गांवों के विकास के लिए किया ₹225 करोड़ का एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट के बोंदारी और कोरका गांव पहुंचे। आजादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का इन बैगा बहुल गांवों में पहुंचना...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 08:24:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 08:24:13 AM (IST)
आजादी के बाद पहली बार बैगा जनजाति के गांव पहुंचा कोई CM, मोहन यादव ने 100 गांवों के विकास के लिए किया ₹225 करोड़ का एलान
माओवादी हिंसा से प्रभावित बैगा गांवों में पहुंचे सीएम मोहन यादव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार बोंदारी और कोरका पहुंचे
  2. 100 गांवों के विकास के लिए 225 करोड़ रुपये घोषित
  3. बैगा महिलाओं से जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री ने संवाद किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जनविश्वास अभियान के तहत बालाघाट जिले के लांजी और बिरसा ब्लाक के सुदूर आदिवासी अंचल में पहुंचे। उन्होंने माओवादी हिंसा के प्रभाव में रहे अति संवेदनशील बैगा बहुल गांव बोंदारी और कोरका का दौरा किया। आजादी के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी मुख्यमंत्री ने इन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।

पिछले करीब 40 वर्ष से माओवादी हिंसा से प्रभावित रहे इन गांवों का विकास की मुख्यधारा से संपर्क कमजोर रहा। स्थिति यह थी कि महामारी फैलने या बच्चों की मौत होने पर भी कई बार इसकी सूचना प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती थी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की विकास और आजीविका योजनाओं की घोषणा की।


बैगा महिलाओं से जमीन पर बैठकर संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैगा महिलाओं के साथ जमीन पर बराबरी से बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ये गांव लंबे समय तक माओवादी हिंसा के साये में रहे, जिसके कारण बैगा आदिवासी समाज देश और दुनिया की मुख्यधारा से पीछे रह गया। सरकार बैगा समाज को बराबरी पर लाने के लिए काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा समाज मध्य प्रदेश की गौरवशाली जनजातीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनके विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 100 प्रभावित गांवों के ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों को विकास से जोड़ने के लिए 225 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आठ मृत बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख

मुख्यमंत्री ने खसरा और मलेरिया से मृत आठ बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। बोंदारी में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने बच्चों के टीकाकरण की जानकारी भी ली। स्वजन ने बताया कि बच्चों को एक टीका लगने के बाद दूसरा टीका नहीं लगाया गया।

सरपंच और क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव के वनाधिकार पट्टे से संबंधित 183 आवेदन एक साथ निरस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के निर्देश कलेक्टर को दिए।

कांग्रेस-भाजपा मिलकर दूर करेंगे समस्याएं

सीएम ने कहा कि माओवादी हिंसा के कारण प्रशासन इन क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पाता था। अब हिंसा खत्म होने के बाद यहां की कमियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसलिए प्रभावित गांवों के दौरे में कांग्रेस विधायकों को भी साथ लिया गया है।

यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती-2025 को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन, पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर बैगा अंचल की समस्याएं दूर करेंगे। आने वाले समय में नेता प्रतिपक्ष को भी साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बालाघाट से माओवादी हिंसा खत्म हुई है। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, सांसद भारती पारधी, मंत्री संपत्तिया उइके, बैहर विधायक संजय उइके और परसवाड़ा विधायक मधु भगत मौजूद रहे।