बालाघाट में विधायक के करीबी ठेकेदार ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल
रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें बालाघाट में एक ठेकेदार अबू शाह लालबर्रा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे को जान से म ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 12:15:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 03:32:13 AM (IST)
विधायक के करीबी ठेकेदार ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकीHighLights
- विधायक के करीबी की 'गुंडागर्दी' का ऑडियो वायरल
- RTI लगाई तो किसान कांग्रेस अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी
- ठेकेदार अबू शाह ने मुनेंद्र ठाकरे को दी देख लेने की चेतावनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। विधायक अनुभा मुंजारे के कार्यालय और उनके करीबियों के बीच चल रहा घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ठेकेदार अबू शाह लालबर्रा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे को जान से मारने की धमकी देता सुना जा सकता है। बताया गया कि ठाकरे ने ठेकेदार अबू शाह द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आरटीआई लगाई है।
विधायक का करीबी बताया गया है अबू शाह
आरटीआई वापस लेने का दबाव बनाते हुए अबू शाह ठाकरे से गाली गलौच करते हुए जान से मारने और देख लेने की धमकी दे रहा है। अबू शाह विधायक का करीबी बताया गया है, जो ऑडियो में साफ कहता सुनाई दे रहा है कि वह निर्माण कार्य विधायक के कहने पर कर रहा है। दोनों के बीच बातचीत शनिवार की बताई जा रही है। इस मामले में अब तक विधायक की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अबू शाह विधायक निधि, विधायक द्वारा स्वीकृत कार्य, खनिज मद से स्वीकृत कार्य के निर्माण करता है। लालबर्रा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे द्वारा लोक निर्माण विभाग से लालबर्रा विश्राम गृह में निर्माण कार्य को लेकर आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी, जी ठेकेदार को नागवार गुजरी।
यह भी पढ़ें- इंदौर-शारजाह उड़ान दूसरे दिन भी रही निरस्त, यूएई में अटके यात्री, युद्ध के हालात के कारण खाड़ी देशों के टूर हो रहे कैंसिल
अबू ने मुनेंद्र को कॉल कर दी धमकी
शनिवार को अबू ने मुनेंद्र को कॉल कर आरटीआई वापस लेने की धमकी दी। ऑडियो वायरल होने के बाद रविवार को ब्लॉक कांग्रेस किसान संगठन ने अबू शाह के खिलाफ लालबर्रा थाना प्रभारी को शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि अबू शाह पर जल्द कार्रवाई की जाए, अन्यथा अग्र आंदोलन करेंगे।