बालाघाट में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दो दिन से हो रही जांच
बालाघाट जिले में आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त में बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 02:30:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 02:32:42 PM (IST)
आयकर विभाग की टीम संदिग्ध सौदो की कर रही जांच। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- एक लाख से ऊपर स्टांप ड्यूटी में पैन जरूरी, रिटर्न न होने से करोड़ों की खरीद संदिग्ध
- आदिवासी को मोहरा बनाकर ब्रोकरों ने खरीदी जमीन, गणेश के पास मिली ज्यादा संपत्ति
- आयकर विभाग ने जांच मीडिया से दूर रखी, शनिवार शाम तक अधिकारियों ने नहीं दी प्रतिक्रिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। बालाघाट जिले में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े बेनामी संपत्ति मामले में भोपाल और जबलपुर के आयकर विभाग की संयुक्त टीम दो दिनों से जांच-पड़ताल कर रही है। इस पूरी जांच को विभाग ने मीडिया से दूर रखा है। शनिवार शाम तक जिला आयकर कार्यालय में जांच संबंधी जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
सूत्रों के अनुसार, वारासिवनी क्षेत्र के आदिवासी समाज से आने गणेश नाम व्यक्ति के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी गई है, जिसमें जिले के प्रापर्टी ब्रोकरों ने मोटी रकम लगाई है। एक लाख के ऊपर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में सारा विवरण देना होता है, जिसमें पेन के आधार पर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं होने से करोड़ों की संपत्ति के लेनदेन को संदिग्ध मानते हुए जांच टीम वारासिवनी पहुंची है।